टीवी

Bigg Boss 14 Weekend Ka Vaar November 28: जैस्मिन और रुबीना की दोस्ती में आई दरार, कविता कौशिक पर फूटा ठीकरा

सलमान खान घर वालों को झटका देते हुए कहा कि फिनाले वीक जनवरी में नहीं बल्कि अगले हफ्ते है. जिसके बाद पूरा घर हैरान रह जाता है. हर कोई आगे के लिए प्लानिंग करने में जुट जाता है. हालंकि जिसके बाद सलमान साफ करते हैं कि वो केवल मजाक कर रहे थे.

Bigg Boss 14 Weekend Ka Vaar November 28: जैस्मिन और रुबीना की दोस्ती में आई दरार, कविता कौशिक पर फूटा ठीकरा
बिग बॉस 14 (Image Credit: Instagram)

Bigg Boss 14 Weekend Ka Vaar November 28: बिग बॉस 14 (Bigg Boss 14) में आज वीकेंड का वार काफी धमाकेदार रहा. सलमान खान के सामने रुबीना दिलैक आयर जैस्मिन भसीन के बीच जमकर कहासुनी हुई. इस दौरान दोनों अपना अपना पक्ष रखते दिखाई दिए. हालांकि दोनों ने अपनी गलती मनाने से इनकार कर दिया. इस नई जंग को देखने के बाद लग रहा है दोनों की दोस्ती में सचमुच अब दरार आ चुकी है. तो वहीं सलमान (Salman Khan) के सामने पहुंची निक्की तंबोली ने भी घर के कई सदस्यों पर हमला किया. निक्की के निशाने पर एजाज, अभिनव और पवित्रा पर हमला बोला.

जिसके बाद सलमान खान घर वालों को झटका देते हुए कहा कि फिनाले वीक जनवरी में नहीं बल्कि अगले हफ्ते है. जिसके बाद पूरा घर हैरान रह जाता है. हर कोई आगे के लिए प्लानिंग करने में जुट जाता है. हालंकि जिसके बाद सलमान साफ करते हैं कि वो केवल मजाक कर रहे थे. ऐसे में सभी घर वाले ने राहत की सांस लेते हैं. जिसके बाद घर घर वालों के बीच एक बार जमकर कहासुनी ही. इस दौरान एक बार फिर रुबीना और जैस्मिन के बहस दिखाई गई. दरअसल इस दौरान कविता पर इल्जाम लगता है वो जैस्मिन के कान भरती हैं. जिसके बाद कविता और रुबीना के बीच तू तू मैं मैं होनी शुरू हो जाती हैं.

जिसके बाद बाद घर के कई सदस्य एक दूसरे को रोस्ट करते दिखाई दिए. जिसे जज करने की जिम्मेदारी एजाज खान, निक्की तंबोली, पवित्रा पुनिया और अभिनव शुक्ला पर आती है. हालांकि टास्क में बाकी कंटेस्टेंट जमकर परफॉर्म करती दिखाई दी. टास्क में कविता और रुबीना के बीच टाई हो जाता है.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 28, 2020 10:59 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).