टीवी

Bigg Boss 14 Weekend Ka Vaar October 31 Episode: सलमान खान लौटे अपने रंग में, राहुल वैद्य, जैस्मिन भसीन और रुबीना दिलैक रहें निशाने पर

सलमान जैस्मिन के धमकी वाले टॉपिक को उठाते हैं. जहां वो जैस्मिन को समझाते है कि राहुल असल में धमकी नहीं बल्कि सावधान कर रहा था. जबकि जैस्मिन इस बात को मानने से इनकार कर देती है.

Bigg Boss 14 Weekend Ka Vaar October 31 Episode: सलमान खान लौटे अपने रंग में, राहुल वैद्य, जैस्मिन भसीन और रुबीना दिलैक रहें निशाने पर
बिग बॉस 14 (Image Credit: Instagram)

हमेशा की तरह इस वीकेंड का वार में भी सलमान खान (Salman Khan) का दम देखते ही बन रहा था. सलमान खान ने घर में एंट्री एक साथ ही दर्शकों को उस मौके से मिलवाया जब सभी घर वाले एक दूसरे को पपेट कहकर बुला रहें थे. रुबीना जहां जान और राहुल को पपेट कहती दिखाई दी वहीं. वहीं राहुल ने जैस्मिन और अभिनव को रुबीना पपेट कहकर बुलाया. जिसके बाद सलमान खान घर में मौजूद कंटेस्टेंट से मिले जहां सलमान ने सबसे पहले जैस्मिन की खिंचाई की. उन्होंने कहा कि कैप्टन के टास्क में जिस तरह से जैस्मिन ने हल्ला किया उसने कई लोगों स्पीकर, दिल तोड़ दिए.

जिसके बाद सलमान खान घर वालों में से 2 ऐसे लोगों को चुनने को कहते हैं कि जो रुबीना को फॉलो करते हैं. जहां सभी घर वाले जान, राहुल और अभिनव को चुनते वहीं सलमान कहते है कि दर्शक असल में निशांत और जैस्मिन को रुबीना का पपेट समझते हैं. जिसके सलमान नेपोटिज्म का मुद्दा उठाते हैं. इस दौरान सलमान राहुल की जमकर क्लास लगाते हैं.

सलमान जैस्मिन के धमकी वाले टॉपिक को उठाते हैं. जहां वो जैस्मिन को समझाते है कि राहुल असल में धमकी नहीं बल्कि सावधान कर रहा था. जबकि जैस्मिन इस बात को मानने से इनकार कर देती है. हालांकि सलमान जैस्मिन से कहते है कि वो गलत थी और राहुल के ऐसे कोई इरादे नहीं थे. जिसके बाद सलमान रुबीना पर नाराज होते है और उनपर आग में घी डालने वाली हरकत करार देते हैं.

सलमान आगे अभिनव से राहुल के नेगेटिव ख्याल के बारे में पूछते हैं. सलमान कहते है कि क्या आपको लगता है कि बिग बॉस के घर में क्रिमिनल तरह के लोग आते हैं? जिसके बाद अभिनव कहते है कि उन्हें राहुल से डर लगता है.

फिर वक़्त आता है इस हफ्ते के कॉलर ऑफ़ द वीक का. जहां कॉलर रुबीना को फोन कर छोटी छोटी चीजों पर इशू बनाने पर सवाल करता है. जिसके बाद रुबीना अपना जवाब देती हैं लेकिन पूरा घर उनकी बात सहमत नहीं होता है. जिसके बाद सलमान रुबीना के टीआरपी देने वाले कंटेस्टेंट को फायदा पहुंचाने वाले बयान पर भी उनकी क्लास लगाते हैं. जिसके बाद आखिर में सलमान बताते हैं कि रुबीना, जैस्मिन, निशांत और कविता में से कोई एक आज नहीं बल्कि कल बेघर होगा.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 31, 2020 11:43 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).