टीवी

Bigg Boss 14 Weekend Ka Vaar November 14 Episode: अली गोनी, पवित्रा हुए इमोशनल, सलमान के सामने एजाज से भिड़ी कविता कौशिक

सलमान खान के सामने बहस के बाद घर में पवित्रा पुनिया और कविता कौशिक के बीच अनबन होती दिखाई देती है. ऐसे में कविता कौशिक कहती है कि उन्हें एजाज खान और पवित्रा का रिश्ता फेक लगता है.

Bigg Boss 14 Weekend Ka Vaar November 14 Episode: अली गोनी, पवित्रा हुए इमोशनल, सलमान के सामने एजाज से भिड़ी कविता कौशिक
बिग बॉस 14 (Image Credit: Colors)

बिग बॉस (Bigg Boss 14) में आज एपिसोड काफी खास रहा. एक बार फिर सलमान खान (Salman Khan) बतौर होस्ट बन घर वालों की क्लास लगाते दिखाई दिए. जबकि घर में एक बार फिर कविता कौशिक और एजाज के बीच खींचतान होती दिखाई दी. एपिसोड की शुरुआत में घर के अंदर पहले सभी सदस्य एक दूसरे को दिवाली फटाखों से तुलना करते दिखाई दिए. कविता कौशिक ने जहां एजाज खान को फुसकी बम का ख़िताब दिया वहीं जैस्मिन को चकरी बताया. जबकि वहीं जैस्मिन पवित्रा को फुसकी बम बताती हैं. जबकि पवित्रा की नजरों में एजाज खान एक रॉकेट हैं. जिसके बाद सलमान खान की घर में एंट्री होती हैं. जहां वो इस टास्क के बारे में अपनी राय रखते हैं. ऐसे में सलमान सबसे पहले अभिनव और रुबीना के पिंजरे में जाने पर सवाल उठाते हैं.

हालांकि इसके बाद कविता सलमान खान से एजाज की शिकायत करती हैं. जिसके बाद दोनों सलमान के सामने भिड जाते हैं. इस दौरान सलमान भी काफी अपसेट हो जाते हैं. जिसके बाद सलमान खान निक्की और राहुल की टेढ़ी दोस्ती को लेकर सवाल उठाते हैं.

सलमान खान के सामने बहस के बाद घर में पवित्रा पुनिया और कविता कौशिक के बीच अनबन होती दिखाई देती है. ऐसे में कविता कौशिक कहती है कि उन्हें एजाज खान और पवित्रा का रिश्ता फेक लगता है.

जिसके बाद घर वालों को दिवाली का गिफ्ट मिलता है वो भी अपने घरवालों से. ऐसे में सभी घरवाले इमोशनल होते दिखाई दिए. लेकिन इसमें कुछ ही लकी सदस्यों को ये गिफ्ट मिल पाते हैं. इस दौरान राहुल, पवित्रा, जान और निक्की काफी इमोशनल हो जाते हैं. जिसके बाद घर में एंट्री होती अच्छाई और बुराई की. अच्छाई की टीम में सुरभि ज्योति और महिमा मकवाना होती जबकि वहीं सुधा चंदन और मोनालिसा. घर में एंट्री के बाद ये सभी कई फन टास्क करते नजर आए.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 14, 2020 11:23 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).