Bigg Boss 14 Weekend Ka Vaar November 1 Episode: कविता कौशिक संग बहस के बाद एजाज खान को मिला पवित्रा पुनिया के साथ डेट पर जाने का मौका
हालांकि इस हफ्ते घर से बेघर कौन होगा इस पर सलमान कहते है कि इसका फैसला कल होगा.
बिग बॉस (Bigg Boss 14) के घर में आज सलमान खान (Salman Khan) एक बार फिर घर वालों के सामने के सवालों की बौछार करते दिखाई दिए. हालांकि शो की शुरुआत में सलमान सभी घर वालों से अलग अलग अलग टैग चुनने को कहते हैं. जहां निक्की जान को प्रेम रस का टैग देती हैं, जबकि कविता एजाज को दया का टैग देती हैं. उन्हें लगता है कि एजाज पर दया आती है. जिसके बाद घर में सुनिधि चौहान बतौर गेस्ट बनकर आती है. सुनिधि अपने नए गाने को प्रमोट करती दिखाई दी. जिसके बाद सुनिधि घर वालों को टास्क देती है. जहां सभी घर वाले एक दूसरे को अलग अलग टैग देते हैं. जिसमें कामचोर और चमचा जैसे टैग दिए जाते हैं. जिसके बाद सुनिधि सलमान के लिए दिल दीवाना गाना गाती हैं.
सलमान खान ने सभी घर वालों को एजाज खान और कविता कौशिक के बीच में से एक को आवयश्क और एक और अनआवश्यक चुनने को कहा. इस दौरान घर के ज्यादातर लोगों ने कविता कौशिक अनआवश्यक बताया. इस बात से नाराज कविता एजाज के दोस्त कहने पर सवाल खड़े करती दिखाई देती हैं. वो सलमान खान से कहती हैं कि वो एजाज से ज्यादा उनसे मिल चुकी हैं. लेकिन वो सलमान को अपना दोस्त नहीं बुला सकती हैं. लेकिन एजाज ने ऐसा करने की कोशिश की है. जिसके बाद सलमान कविता की इस बात से खुश नहीं होते हैं वो कविता को समझाते है कि एजाज उनके अन्दर वो सपोर्ट सिस्टम ढूंढ रहे होंगे. हालांकि कविता एजाज को क्रेजी इंसान कहती हैं. लेकिन इस दौरान घर वाले एजाज को सपोर्ट करते हैं.
Who do you support, @KhanEijaz or @Iamkavitak? #BB14 @BeingSalmanKhan #BiggBoss2020 #BiggBoss14 #WeekendKaVaar pic.twitter.com/vZsJcMcuqF
— COLORS (@ColorsTV) November 1, 2020
जिसके बाद घर में बतौर गेस्ट एंट्री होती है शहनाज गिल की. जो घर वाले के सामने प्रेम का गेम टास्क देती हैं. इस दौरान वो एजाज खान और पवित्रा पुनिया के साथ कई सवाल जवाब करते हैं. जिसके बाद शहनाज जान, निक्की और राहुल के बीच भी टास्क कराती है. जिसमें जान बाजी मारते हैं. इसके बाद शहनाज एजाज और पवित्रा को एक स्पेशल डेट पर भेजती हैं.
हालांकि इस हफ्ते घर से बेघर कौन होगा इस पर सलमान कहते है कि इसका फैसला कल होगा. जिसके बाद एजाज पवित्र को गोद में उठाकर डेट पर निकल जाते हैं. जबकि दूसरी तरह कविता कौशिक अपनी इमेज को लेकर चिंतित दिखाई दी.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 01, 2020 10:57 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

