टीवी

Bigg Boss 14: विकास गुप्ता ने रोते हुए किया बड़ा खुलासा, कहा- अब उसे नहीं छोडूंगा

विकास ने यहां किसी का नाम नहीं लिया है. वो ये सब किसके बारे में कह रहे इसका पता तो नहीं चल पाया है. लेकिन उन्होंने धमकी देते हुए खुलासा करने की बात तो जरूर कही हैं.

Bigg Boss 14: विकास गुप्ता ने रोते हुए किया बड़ा खुलासा, कहा- अब उसे नहीं छोडूंगा
विकास गुप्ता (Image Credit: Instagram)

विकास गुप्ता (Vikas Gupta) की एक बार फिर बिग बॉस के घर में एंट्री हो गई है. वो इस समय घर मौजूदा कप्तान है. हालांकि घरवाले उनके अन्दर एंटरटेनमेंट की कमी मानते हैं. जिसके चलते वीकेंड का वार में उन्हें काफी कोसा भी गया. इन सबके बीच अब विकास गुप्ता ने घर के अन्दर एक बड़ा खुलासा किया है. दरअसल घर में अर्शी लगातार विकास को परेशान कर रही हैं. जिसके चलते वो कई बार दुखी हो चुके हैं. ऐसे में अब विकास ने रोते हुए अपने दिल में दबे एक राज से पर्दा उठाया है. विकास ने खुलासा करते हुए कहा है कि वो पिछले साढ़े चार साल से एक शख्स के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे हैं. लेकिन अभी तो उन्होंने उनका नाम नहीं लिया है. लेकिन अब ढंग से उसे सबके सामने लाएंगे. क्योंकि इस शो में आने से पहले दोनों डेढ़ साल तक रिलेशन में थे.

बिग बॉस 14 के नए प्रोमो में विकास का ये पूरा खुलासा देखने को मिल रहा हैं. जिसे सुनकर सभी घर वाले हैरान रह जाते हैं. इसके साथ ही विकास धमकी देते हैं अब जब वो घर के बाहर आयेंगे तो उस शख्स को नहीं छोड़ेंगे.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

वेल विकास ने यहां किसी का नाम नहीं लिया है. वो ये सब किसके बारे में कह रहे इसका पता तो नहीं चल पाया है. लेकिन उन्होंने धमकी देते हुए खुलासा करने की बात तो जरूर कही हैं. वैसे आपको बता दे कि विकास ने इससे पहले अपने सोशल मीडिया पर पार्थ सम्थान, प्रियांक शर्मा और शिल्पा शिंदे के खिलाफ कई बार खुद को परेशान करने के आरोप लगाते रहें हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 28, 2020 01:11 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).