टीवी

Bigg Boss 14: Vikas Gupta हुए बिग बॉस 14 के घर से बाहर, गुस्से में Arshi Khan को स्विमिंग पूल में दिया था धक्का

बिग बॉस 14 के घर में काफी ड्रामा और ट्विस्ट देखने को मिल रहा है. हाल ही में शो के मेकर्स ने इसके एक्स-कंटेस्टेंट्स की शो में एंट्री कराई. इनमें विकास गुप्ता, अर्शी खान भी मौजूद थे जिन्हें बिग बॉस सीजन 11 में एक दूसरे के साथ काफी बहस करते देखा गया है.

Bigg Boss 14: Vikas Gupta हुए बिग बॉस 14 के घर से बाहर, गुस्से में Arshi Khan को स्विमिंग पूल में दिया था धक्का
विकास गुप्ता और अर्शी खान (Photo Credits: Instagram)

Bigg Boss 14: बिग बॉस 14 के घर में काफी ड्रामा और ट्विस्ट देखने को मिल रहा है. हाल ही में शो के मेकर्स ने इसके एक्स-कंटेस्टेंट्स की शो में एंट्री कराई. इनमें विकास गुप्ता (Vikas Gupta), अर्शी खान (Arshi Khan) भी मौजूद थे जिन्हें बिग बॉस सीजन 11 में एक दूसरे के साथ काफी बहस करते देखा गया है. हालांकि शो के 14वें में भी अब वो उसी तरह एक दूसरे से भिड़ते नजर आ रहे हैं. अब शो के लेटेस्ट एपिसोड में हम विकास गुप्ता को शो से एविक्ट होते देखेंगे.

सूत्रों के अनुसार, विकास और अर्शी के बीच तीखी बहस देखने को मिली जिसके बाद ये हिंसक रूप लेती नजर आई. विकास ने गुस्से में अर्शी को स्विमिंग पूल में धक्का दे दिया. इसके बाद अर्शी भड़क जाती हैं और बिग बॉस से कहती हैं कि वो विकास के खिलाफ तुरंत कार्रवाई करें.

मीडिया में आई ताजा रिपोर्ट्स के अनुसार, विकास गुप्ता को बिग बॉस के घर से बाहर कर दिया गया है. अर्शी के साथ हिंसा करने के चलते शो के मेकर्स ने ये फैसला लिया है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

हाल ही में शो में अर्शी ने कहा था कि विकास के चलते उन्हें काम नहीं मिल रहा जिसके बाद एक्टर ने उनकी तुलना शिल्पा शिंदे से कर दी थी. विकास ने कहा था, "ये शिल्पा शिंदे बन रही हैं अब. 7 शोज छोड़े शिल्पा आंटी ने, मेरी ऐसी छवि बना दी है कि ये काम छुड़वाता है."

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 13, 2020 10:07 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).