टीवी

Bigg Boss 14: Sidharth Shukla ने Gauahar Khan को खुद को छूने से रोका, कहा- मुझे टच मत करो, घर पर मेरी गर्लफ्रेंड है! देखें Video

सिद्धार्थ शुक्ला ने बिग बॉस 14 के पिछले एपिसोड में इस बात का खुलासा किया कि एक रिलेशनशिप में हैं और घर पर उनकी गर्लफ्रेंड है. सिद्धार्थ और बिग बॉस 13 कंटेस्टेंट शहनाज गिल के रिश्ते को लेकर काफी खबरें सुनने को मिली थी और कहा जा रहा था कि ये दोनों रिलेशनशिप में हैं.

Bigg Boss 14: Sidharth Shukla ने Gauahar Khan को खुद को छूने से रोका, कहा- मुझे टच मत करो, घर पर मेरी गर्लफ्रेंड है! देखें Video
सिद्धार्थ शुक्ला और गौहर खान (Photo Credits: Instagram)

Bigg Boss 14 Updates: सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) ने 'बिग बॉस 14' के पिछले एपिसोड में इस बात का खुलासा किया कि एक रिलेशनशिप में हैं और घर पर उनकी गर्लफ्रेंड है. सिद्धार्थ और 'बिग बॉस 13' कंटेस्टेंट शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) के रिश्ते को लेकर काफी खबरें सुनने को मिली थी और कहा जा रहा था कि ये दोनों रिलेशनशिप में हैं. हालांकि कि अब सिद्धार्थ ने अपनी गर्लफ्रेंड का नाम नहीं बताया लेकिन उन्होंने इस बात को नकारा नहीं है कि वो सिंगल हैं.

सलमान खान (Salman Khan) के शो पर तूफानी मेंटर्स के रूप में नजर आ रहे सिद्धार्थ मंगलवार के एपिसोड में गौहर खान (Gauahar Khan) से कहते हैं कि उन्हें टास्क के दौरान उन्हें टच नहीं करना चाहिए क्योंकि उनकी एक गर्लफ्रेंड है. सिद्धार्थ ने कहा, "तुम मुझे छू नहीं सकती, मेरी एक गर्लफ्रेंड है घर पर." इतने कहकर वो मुस्कुरा देते हैं.

ये भी पढ़ें: Bigg Boss 14 Preview: सलमान खान के सामने भिड़े सिद्धार्थ शुक्ला और गौहर खान, देखें ‘बिग बॉस 14’ का ड्रामा से भरा ये Video

ये भी पढ़ें: बिग बॉस 13: सिद्धार्थ शुक्ला से दूरी बर्दाश्त नहीं कर पा रही हैं शहनाज गिल, फैंस भी कर रहे हैं वापसी की मांग

गौरतलब है कि 'बिग बॉस 13'के बाद सिद्धार्थ और शहनाज कई सारे म्यूजिक वीडियोज में नजर आए थे जिनमें से सबसे हिट था 'भूला दूंगा'. शहनाज ने रियलिटी शो 'मुझसे शादी करोगे' में भी हिस्सा लिया था जिसमें उन्हें अपने लिए पति खोजना था. उन्होंने कहा था कि वो सिद्धार्थ से प्रेम करती हैं और ऐसा रिश्ता किसी और के साथ नहीं हासिल कर पा रही हैं.

इसी के साथ बिग बॉस 13 के बाद सिद्धार्थ संग रिश्ते को लेकर शहनाज ने कहा था, "जो मेरा बॉन्ड था, जैसे बिग बॉस में था, अभी भी वैसा ही है. मैं चाहती हूं कि वो वैसा ही बना रहे. मिस क्यों करना? फोन पर बात करती हूं. लगा लेती हूं मैं जब भी मिस करती हूं."

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 21, 2020 11:11 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).