टीवी

Bigg Boss 14: आज सलमान खान राहुल वैद्य, रुबीना दिलैक और जैस्मिन भसीन की लगाएंगे क्लास, नेपोटिज्म पर दबंग ने कही ये बड़ी बात

सलमान खान रुबीना को फटकार लगाते हुए कहते हैं कि तुमने जैस्मिन को भड़का कर आग में में घी डालने का काम किया. जबकि आप हिंसा हिंसा चिलाती है और जैस्मिन की सारी गलतियों पर उनका सपोर्ट किया.

Bigg Boss 14: आज सलमान खान राहुल वैद्य, रुबीना दिलैक और जैस्मिन भसीन की लगाएंगे क्लास, नेपोटिज्म पर दबंग ने कही ये बड़ी बात
बिग बॉस 14 (Image Credit: Instagram)

बिग बॉस (Bigg Boss 14) में आज रात होने वाले वीकेंड का वार में सलमान खान (Salman Khan) अपने अलग अवतार में दिखाई देंगे. आज एक बार फिर फिर सलमान खान कई सदस्यों की क्लास लगाते दिखाई देंगे. दरअसल इस हफ्ते घर में काफी ड्रामा देखने को मिला है. नेपोटिज्म से लेकर गालियों की बौछार तक सब कुछ इस हफ्ते दर्शकों ने देखा. ऐसे में सलमान खान जब वीकेंड का वार लेकर पहुंचे तो उन्होंने एक एक कर सभी की क्लास लगाईं. बिग बॉस के नए प्रोमो में सलमान का यही अवतार देखने को मिल रहा है. इस प्रोमो में सलमान खान सबसे पहले राहुल वैद्य को उनके नेपोटिज्म वाले बयान पर उन्हें घेरा. सलमान राहुल को फटकार लगाते हुए नेपोटिज्म शब्द का इस्तेमाल शो में ना करने की सलाह दी.

इसके बाद सलमान खान जैस्मिन भसीन की क्लास लगाते दिखाई दिए. दरअसल टास्क एक दौरान जैस्मिन ने राहुल पर धमकाने का आरोप लगाते हुए काफी ड्रामा किया था. जिसके बाद सलमान ने जैस्मिन से कहा कि राहुल ने सलाह दी थी. जबकि तुमने उसे गालियां देने के साथ उसपर पानी भी फेंका. रोना धोना क्या जायज है? तुम बहुत गलत चली गई.

जिसके बाद सलमान खान रुबीना को फटकार लगाते हुए कहते हैं कि तुमने जैस्मिन को भड़का कर आग में में घी डालने का काम किया. जबकि आप हिंसा हिंसा चिलाती है और जैस्मिन की सारी गलतियों पर उनका सपोर्ट किया. जिसके बाद सलमान रुबीना को कहते है कि तुम्हारा पैशन एक पैशन है और दूसरे का पैशन हिंसा कैसे हो सकती है?

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 31, 2020 11:54 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).