Bigg Boss 14: राखी सावंत का खुलासा, पैसे देने के बहाने दोस्त ने की थी यौन शोषण की कोशिश
राखी आगे बताती है कि उनका दोस्त पैसे देने के लिए तैयार हो गया जिसे जानकर राखी बेहद खुश हुई. लेकिन जब वह पैसे लेने उसके पास पहुंची तो उस दोस्त ने उनके साथ गलत हरकत करने की कोशिश की.
बिग बॉस (Bigg Boss 14) में राखी सावंत (Rakhi Sawant) एंटरटेनमेंट करने का कोई भी मौका नहीं छोड़ती है. वह दर्शकों का दिल जीतना बखूबी जानती है. कभी अभिनव के साथ रोमांटिक बांड दिखाकर तो कभी मस्ती भरी हरकतें कर राखी लगातार लोगों को एंटरटेन कर रही हैं. लेकिन अब राखी ने खुद को लेकर ऐसा खुलासा किया है जिसे सुनकर कोई भी हैरान रह जाए. दरअसल राखी सावंत ने पुराने दिनों को याद करते हुए कहा है कि उनके एक दोस्त ने पैसे देने के बहाने उसका यौन शोषण करने की कोशिश की थी. कल के एपिसोड में राखी राहुल से बाथरूम एरिया में बात करते हुए दिखाई देती हैं. जहां राहुल को बताती हैं कि इंडस्ट्री में नई नई आई थी तभी उनकी मां को हार्ट अटैक आया था. अस्पताल में काफी पैसे लगने थे और परिवार के पास इतने पैसे नहीं थे. ऐसे में राखी ने अपने एक दोस्त से पैसे की मांगे.
राखी आगे बताती है कि उनका दोस्त पैसे देने के लिए तैयार हो गया जिसे जानकर राखी बेहद खुश हुई. लेकिन जब वह पैसे लेने उसके पास पहुंची तो उस दोस्त ने उनके साथ गलत हरकत करने की कोशिश की. राखी ने बताया कि जब वो अपने दोस्त के पास पहुंची तो उसने कार का दरवाजा बंद कर लिया और कपड़े उतारने को कहा. जिसे सुनकर वो हैरान रह गई. दोस्त ने उन्हें पैसे के बदले उनसे संबंध बनाने की बात कही. राखी ने जब इसका विरोध किया तो नशे में चूर उस शख्स ने राखी को बीच सड़क पर फेंक दिया.
View this post on Instagram
राखी के मुताबिक उस घटना को याद कर उनकी रूह कांप जाती है. हालांकि उन्होंने इस बारे में किसी को नहीं बताया. क्योंकि कोई भी उनकी बात का कोई भरोसा नहीं करता क्योंकि उनके पास कोई सबूत नहीं थे.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 04, 2021 11:35 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

