टीवी

Bigg Boss 14: क्या Rakhi Sawant आ गई हैं किसी डरावनी ताकत के गिरफ्त में? घर वालों का हुआ बुरा हाल

राखी का ये रूप देखकर ऐसा लग रहा है जैसे उनके उपर कोई ताकत हावी हो गई हो. उनका रूप सहमा देने वाला है. प्रोमो में राखी पहले वॉशरूम एरिया में खड़ी होकर कुछ बडबड करते नजर आती हैं.

Bigg Boss 14: क्या Rakhi Sawant आ गई हैं किसी डरावनी ताकत के गिरफ्त में? घर वालों का हुआ बुरा हाल
राखी सावंत Image Credit: Instagram)

बिग बॉस 14 में आए दिन नया नया ड्रामा देखने को मिल रहा है. कभी कोई कंटेस्टेंटस किसी से भिड़ता दिखाई दे रहा है तो कोई दुश्मनी भुलाकर दोस्त बनता नजर आ रहा है. लेकिन इन सबके बीच अब घर के अन्दर कुछ ऐसा देखने को मिल रहा है. जिसे देखकर कई घर वालों का हाल बेहाल हो गया है. दरअसल बिग बॉस के नए प्रोमो में राखी सावंत अब एक बार फिर अपनी तरफ लाइमलाइट खींच रही हैं. क्योंकि अब तक अपने फनी अंदाज से सबको गुदगुदाने वाली राखी सावंत अब डरा रही हैं. बिग बॉस के नये प्रोमो में उनका बेहद ही डरावना रूप देखने को मिल रहा है. बिग बॉस के नए प्रोमो में राखी अजीबोगरीब हरकत करती दिखाई दे रहे हैं.

राखी का ये रूप देखकर ऐसा लग रहा है जैसे उनके उपर कोई ताकत हावी हो गई हो. उनका रूप सहमा देने वाला है. प्रोमो में राखी पहले वॉशरूम एरिया में खड़ी होकर कुछ बडबड करते नजर आती हैं. उस दौरान उनका चेहरा देखकर जैस्मिन घबरा जाती हैं.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

आपको बता दे कि इससे पहले भी घर में खतरनाक ताकत होने का दावा पवित्रा पुनिया ने भी किया था. पवित्रा ने कहा था कि घर के अन्दर उन्हें ऐसा लगा जैसे किसी ने गले पर तमाचा मारा है. जिसके बाद रुबीना दिलाइक ने भी माना था कि उन्हें घर में सोने में दिक्कत होती है.

वेल अब राखी का ये रूप एक शरारत बस भर है या कोई और बात ये तो आने वाले समय में ही पता चलेगी.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 24, 2020 12:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).