Bigg Boss 14: राखी सावंत ने जैस्मिन भसीन और एली गोनी के रिश्ते को दिया नाम, तो भड़के एक्टर ने कहा- पागल औरत
बिग बॉस के नए प्रोमो में राखी और एली के बीच जमकर कहासुनी देखने को मिल रही है. जहां ये दोनों एक दूसरे को पागल जैसे शब्द को इस्तेमाल करते दिखाई दे रहे हैं.
बिग बॉस (Bigg Boss 14) के घर में राखी सावंत (Rakhi Sawant) अब अपना गेम बदलते दिखाई दे रही हैं. वो आए दिन नया नया ड्रामा करती जा रही हैं. बिग बॉस के नए प्रोमो में अब एली और राखी के बीच लड़ाई होती दिखाई दे रही है. दरअसल घर के अन्दर एली और जैस्मिन के बीच की नजदीकियां बढ़ती जा रही हैं. घर में दोनों कई बार शादी की बातें करते दिखाई दिए. ऐसे में अब जब राखी सावंत ने जैस्मिन को एली की गर्लफ्रेंड कहा तो एली को गुस्सा आ गया. जिसके बाद दोनों के बीच जमकर बहस होती दिखाई दी.
बिग बॉस के नए प्रोमो में राखी और एली के बीच जमकर कहासुनी देखने को मिल रही है. जहां ये दोनों एक दूसरे को पागल जैसे शब्द को इस्तेमाल करते दिखाई दे रहे हैं. दरसल राखी सावंत बात बात में एली को कहती है कि जैस्मिन तुम्हारी गर्लफ्रेंड हैं. जिसपर एली नाराज हो जाते हैं. वो राखी को फटकार लगाते हुए कहते है कि तुम किस आधार पर गर्लफ्रेंड कह सकते हो. जिसके बाद राखी कहती है कि जो देख रही हूं उसी आधार पर. जिसके बाद एली राखी को पागल कहते हैं.
View this post on Instagram
आपको बता दे कि घर के अन्दर आए दिन झगड़े होते रहते हैं. लेकिन अब कौन किस बात को पकड़कर भड़क जाए वो कहा नहीं जा सकता. क्योंकि एली और जैस्मिन को कई बार उनके रिश्ते और घर वालों के बारे में बात करते हुए देखा गया है. ऐसे में राखी के बात पर एली का नाराज होना हैरान करने वाला ही था.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 01, 2021 03:03 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

