Bigg Boss 14 October 30 HIGHLIGHTS: एजाज खान बने नए कैप्टन, बिग बॉस ने पलट दिया घर का सीन
टास्क खत्म होने के बाद एजाज घर के नए कैप्टन बन जाते हैं. जिसके बाद एजाज और पवित्रा के बीच प्यार वाली बॉन्डिंग देखने को मिलता हैं. जबकि दूसरी तरफ अभिनव, रुबीना, जैस्मिन, नैना के बीच बिग बॉस के फैसले को लेकर सवाल उठाते हैं.
Bigg Boss 14 October 30 HIGHLIGHTS: बिग बॉस (Bigg Boss 14) के घर में नए कैप्टन के टास्क में एक बार फिर जबरदस्त हंगामा देखने को मिला. इस दौरान अभिनव के बैग को लेकर जमकर छीना झपटी देखने को मिलती हैं. जिसे देखकर रुबीना, निशांत भड़क जाते हैं और वो राहुल और पवित्रा पर निशाना साधते हैं. जिसके बाद घर का माहौल पूरी बहस में बदल जाती है. हालांकि टास्क खत्म होने के बाद एजाज घर के नए कैप्टन बन जाते हैं. जिसके बाद एजाज और पवित्रा के बीच प्यार वाली बॉन्डिंग देखने को मिलता हैं. जबकि दूसरी तरफ अभिनव, रुबीना, जैस्मिन, नैना के बीच बिग बॉस के फैसले को लेकर सवाल उठाते हैं.
एजाज के कैप्टन बनने के बाद उनके बर्ताव को देख कविता कौशिक अपसेट हो जाती हैं. जिसके बाद दोनों के बीच बहस शुरू हो जाती हैं. धीरे धीरे बहस बढ़ती चली जाती है. कविता एजाज को खुद से दूर रहने के लिए कहती हैं. दोनों की बातें दोस्ती और रिश्ते तक चली जाती हैं. जो घर में एक नया मुद्दा बन जाता हैं.
.@nikkitamboli ka manna hai ki @Iamkavitak ko hona chahiye red zone mein kyunki woh unse zyada interesting hain. #BB14 #BiggBoss2020 #BiggBoss14 @BeingSalmanKhan pic.twitter.com/OPSzTGdG6A
— COLORS (@ColorsTV) October 29, 2020
जिसके बाद बिग बॉस घर में सीन पलटने का ऐलान करते हैं. जिसके मुताबिक अब एजाज के हाथ में पॉवर है कि वो किसे घर के रेड ज़ोन में डालते हैं और किसे रेड जोन से निकालकर ग्रीन जोन में. इस ऐलान के बाद रेड जोन में मौजूद सभी सदस्य खुशी से झूम उठते हैं. ऐसे में एजाज सबसे पहले कविता और निक्की को स्वैप करते हैं. जिसके बाद कविता रेड में चली जाती हैं जबकि निक्की ग्रीन जोन में आ जाती हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 30, 2020 12:48 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

