Bigg Boss 14 October 20 Episode: टास्क के बाद आपस में भिड़े सीनियर्स, सलमान खान के बयान से अपसेट हुई रुबीना दिलैक
जिसके बाद रुबीना दिलैक बिग बॉस के सामने सलमान के द्वारा कहे गए बातों को लेकर चर्चा करती हैं और अपनी नाराजगी जाहिर करती हैं. जिसके बाद बिग बॉस रुबीना को समझते है लेकिन रुबीना शो को छोड़ने की बात कहती हैं.
बिग बॉस 14 (Bigg Boss 14) में आज की शुरुआत से सदस्यों के बीच टास्क को लेकर चर्चा देखी गई. घर अब 3 टीम में बदल चुकी हैं. जहां सिद्धार्थ, हिना और गौहर अपनी टीम के साथ टास्क को लेकर चर्चा करते हैं. जिसके बाद घर वाले आपस में ड्यूटी को लेकर चर्चा करते हैं. जहां सदस्यों के बीच काफी गहमागहमी होती है. क्योंकि खाने की ड्यूटी को लेकर काफी बवाल मचता है.
जिसके बाद रुबीना दिलैक बिग बॉस के सामने सलमान के द्वारा कहे गए बातों को लेकर चर्चा करती हैं और अपनी नाराजगी जाहिर करती हैं. जिसके बाद बिग बॉस रुबीना को समझते है लेकिन रुबीना शो को छोड़ने की बात कहती हैं. जिसके बाद बिग बॉस अभिनव को बुलाते हैं और रुबीना के फैसले के बारे में बताते हैं. लेकिन अभिनव के समझाने के बाद रुबीना मान जाती है और घर ना छोड़ने को तैयार हो जाती हैं.
#BiggBoss mein hua @GAUAHAR_KHAN aur @eyehinakhan v/s @sidharth_shukla! Kaun padega kispe bhaari? #BB14 tonight 10:30 PM only on #Colors.
Catch #BiggBoss14 before TV on @justvoot. #BiggBoss2020 @BeingSalmanKhan @PlayMPL #DaburDantRakshak @TRESemmeIndia @LotusHerbals pic.twitter.com/ic6HzzpyXj
— COLORS (@ColorsTV) October 20, 2020
जिसके बाद घर में तीनों टीम के बीच टास्क की तयारी होती हैं. जहां सभी अपनी अपनी प्लानिंग बनाते हैं. हालांकि हमेशा की तरह टास्क में हाथापाई हो जाती हैं. जिसके बाद सिद्धार्थ, हिना और गौहर के बीच जमकर बहस हो जाती हैं. ऐसे में बिग बॉस तीनों सीनियर्स पर फैसला करने आदेश देते हैं. जिसके बाद ये तीनों एक बार फिर आपस में भीड़ जाते हैं. लेकिन ये तीनों मिलकर भी कोई फैसला नहीं कर पाते हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 21, 2020 12:44 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

