Bigg Boss 14 November 3 HIGHLIGHTS: राहुल वैद्य, रुबीना दिलैक, शार्दुल पंडित और नैना सिंह हुए नॉमिनेट, एजाज खान संग भिड़े उनके दोस्त
दूसरी तरफ नॉमिनेशन टास्क में खुद को बचाने की जंग में राहुल वैद्य और निक्की तंबोली आमने सामने आए तो निक्की ने ऐसी चाल चली जिसे देखकर पूरा घर हैरान रह गया. निक्की अपने मास्क को पेंट में छिपा लेती हैं. जिसके बाद हर कोई इस टास्क में राहुल को सपोर्ट करता दिखा .
Bigg Boss 14 November 3 HIGHLIGHTS: बिग बॉस में आज का दिन अलग अलग इमोशन वाला रहा. आज घर में नॉमिनेशन टास्क होने से पहला बिग बॉस ने घर के कैप्टन एजाज खान को अपनी पॉवर का इस्तेमाल करते हुए एक सदस्य को नॉमिनेशन से बचाने को कहा. ऐसे में एजाज ने अपनी पॉवर से जैस्मिन भसीन को बचाया. जिसे देखकर पूरा घर दंग रह गया. एजाज के इस फैसले ने सबसे ज्यादा हर्ट किया पवित्रा पुनिया को. जैस्मिन के हलवे से खुशकर एजाज का उसे सेव करना पवित्रा के गले के नीचे नहीं उतर रहा था, जिसके चलते वो घर में रोती दिखाई दी.
दूसरी तरफ नॉमिनेशन टास्क में खुद को बचाने की जंग में राहुल वैद्य और निक्की तंबोली आमने सामने आए तो निक्की ने ऐसी चाल चली जिसे देखकर पूरा घर हैरान रह गया. निक्की अपने मास्क को पेंट में छिपा लेती हैं. जिसके बाद हर कोई इस टास्क में राहुल को सपोर्ट करता दिखा जबकि निक्की को उनके औरत होने पर सवाल खड़े करता. हालांकि टास्क में निक्की बाजी मार लेती हैं. शार्दुल और नैना सिंह के बीच हुए टास्क में कोई भी मास्क नहीं उठता है जिसके चलते दोनों रेड जोन में चले जाते हैं. जबकि अभिनव के सामने आती हैं उनकी पत्नी रुबीना. जहां दोनों इमोशनल हो जाते हैं. हालांकि आपसी सहमित के बात रुबीना रेड जोन में चली जाती है. जिसके चलते ये चारों इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट हो जाते हैं.
Dil tootne ka gham dikh raha hai #PavitraPunia ki aankhon mein. Kya iske baad paltega poora khel?#BB14 #BiggBoss2020 #BiggBoss14 @BeingSalmanKhan pic.twitter.com/ZfJTaDcHMv
— COLORS (@ColorsTV) November 3, 2020
इसके बाद घर में एजाज को अपने ही दोस्तों के गुस्से का सामना करना पड़ता है. पवित्रा जहां अपने गुस्से को आंसू के जरिये निकालती दिखी वहीं जान और एजाज में तीखी बहस देखने को मिली. दोनों के बीच हुए इस झगड़े के बाद इनके बीच दूरियां आने का अंदेशा लगाया जा रहा है.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 04, 2020 12:12 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

