Bigg Boss 14 November 4 HIGHLIGHTS: एजाज और पवित्रा के बीच हुई धक्कामुक्की, नए कैप्टन के टास्क में जमकर हुआ हंगामा
नए कैप्टन के लिए बिग बॉस नया टास्क देते हैं. जहां ग्रीन जोन के सभी सदस्य को नया कैप्टन बनने का मौका मिलता हैं. जबकि रेड जोन के सदस्य इस टास्क के संचालक बनते हैं.
बिग बॉस (Bigg Boss) के घर में दर्शकों को आए दिन नया नया ड्रामा देखने को मिल रहा है. आज के एपिसोड में एक बार फिर काफी हंगामा और इमोशनल ड्रामा देखने को मिला. दरअसल आज शो की शुरुआत में एजाज खान और पवित्रा पुनिया के बीच जमकर बहस देखने को मिली. इस दौरान पवित्रा अपना आपा खोती दिखाई दी. इस दौरान वो एजाज को धक्का मारती दिखाई दी. इसके साथ ही वो एजाज पर सिद्धार्थ को कॉपी करने का आरोप लगाती दिखाई दी. जबकि वहीं एजाज पवित्रा के गुस्से को और भी बढ़ाते दिखाई दिए.
जिसके बाद घर में एंट्री होती नए सदस्य अली गोनी की. अली और जैस्मिन दोनों एक दूसरे के काफी करीबी हैं. इसमे में अली को देख जैस्मिन इमोशनल हो जाती हैं. हालांकि अली को घर के अन्दर ही कोरेंटाइन में रखा गया है. जहां वो फोन के जरिये सभी घरवालों के साथ जुड़े रहेंगे.
Aaj ghar mein aaye hain @jasminbhasin ke best friend @AlyGoni. #BB14 #BiggBoss2020 #BiggBoss14 @BeingSalmanKhan pic.twitter.com/JUFOhSlL1m
— COLORS (@ColorsTV) November 4, 2020
नए कैप्टन के लिए बिग बॉस नया टास्क देते हैं. जहां ग्रीन जोन के सभी सदस्य को नया कैप्टन बनने का मौका मिलता हैं. जबकि रेड जोन के सदस्य इस टास्क के संचालक बनते हैं. टास्क के दौरान निक्की, जान, एजाज एक बाद एक कर बाहर होते चले जाते हैं. ऐसे में टास्क में बचे पवित्रा, अभिनव और जैस्मिन के बीच आगे कौन जाएगा इसे लेकर घर में प्लानिंग शुरू हो जाती हैं.
लेकिन जान और निक्की की बीच में आने से संचालक रुबीना दिलैक भड़क जाती हैं. तभी पवित्रा अभिनव को धक्का मारकर नीचे गिरा देती हैं. लेकिन रुबीना इसे मनाने से इनकार कर देती हैं. जिसके बाद घर में जमकर हंगामा शुरू हो जाता है. जान और रुबीना के बीच बहस देखकर अभिनव भड़क जाते हैं और वो जान को रुबीना से दूर रहने की सलाह देते हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 05, 2020 12:11 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

