Bigg Boss 14: Aly Goni और Rakhi Sawant फिनाले में एंट्री के लिए 14 लाख कुर्बान करने को अड़े, जमकर हुई बहस
बिग बॉस 14 के 12 फरवरी के एपिसोड में कंटेस्टेंट्स के बीच एक बार फिर फिनाले में पहुंचने को लेकर घमासान देखने को मिलेगा. आज रात के एपिसोड में प्राइज मनी को लेकर एली गोनी और राहुल वैद्य की राखी सावंत से काफी लड़ाई देखने को मिलेगी.
Bigg Boss 14 Promo Video: बिग बॉस 14 के 12 फरवरी के एपिसोड में कंटेस्टेंट्स के बीच एक बार फिर फिनाले में पहुंचने को लेकर घमासान देखने को मिलेगा. आज रात के एपिसोड में प्राइज मनी को लेकर एली गोनी (Aly Goni) और राहुल वैद्य (Rahul Vaidya) की राखी सावंत (Rakhi Sawant) से काफी लड़ाई देखने को मिलेगी. शो के प्रोमो वीडियो में देखा गया कि बिग बॉस घोषणा करते हैं कि अगर घरवाले फिनाले में पहुंचना चाहते हैं तो उन्हें आपने 14 लाख के प्राइज मनी की कुर्बानी देनी होगी. इसे लेकर राखी सावंत की एली और राहुल से जमकर बहस होती है.
राहुल राखी से कहते हैं, "आप 14 लाख डालने को तैयार हो?" इसपर वपो कहती हैं, "मेरे को फिनाले में जाना है." इसके बाद एली राखी को समझाने की कोशिश करते हैं कि 14 लाख रूपए बड़ी रकम होती है क्योंकि ये विनिंग अमाउंट है और कोई एक इस पूरी धनराशि का हकदार है. वो कहते हैं, "जो भी जीत रहा है 20 हफ्ते की मेहनत करके यहां तक पहुंचा है."
इसके बाद राखी भावुक होकर एली से कहती हैं, "अरे मेरे फ्रेंड मैं क्या यहां पूजा करने आई हूं, मंदिर क घंटी बजाने आई हूं. मुझे भी तो फिनाले जाना है." इसपर एली भड़क जाते हैं और राखी पर चिल्लाते हुए कहते हैं कि 14 लाख मजाक नहीं होते और वो खुदकी ओर से पैसे जमा करने का फैसला करते हैं.
देखें बिग बॉस 14 का ये प्रोमो वीडियो:
राखी उन्हें रोकने को कोशिश करती हैं लेकिन वो नहीं मानते हैं जिसके चलते वो जोरों से रोने लगती हैं. बता दें कि शो के पिछले एपिसोड में 'टिकेट तो फिनाले' (Ticket To Finale) टास्क जारी रहा जहां घरवालों ने एक बार फिर सारे रूल्स तोड़े. अंत में परस छाबड़ा को ये फैसला करने को कहा गया कि किसी फिनाले में भेजा जाना चाहिए.
पारस इसके लिए रुबीना दिलैक को चुनते हैं जिसके कारण अन्य कंटेस्टेंट्स नाराज हो जाते हैं. इसके बाद रुबीना से पूछा जाता है कि वो वो अपने साथ फिनाले में किसी लेकर जाना चाहती हैं? इसके बाद वो निक्की तंबोली का नाम लेती हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 12, 2021 09:49 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

