Bigg Boss 14: राखी सावंत ने राहुल महाजन की फाड़ी धोती, अली गोनी को आया गुस्सा
इस टास्क में राहुल महाजन राजा बने है जबकि राखी और जैस्मिन उनकी बीवियां बनी हैं. इस टास्क में अब राखी ने ऐसा ड्रामा किया है जिसके चलते टास्क रद्द करना पड़ गया है.
बिग बॉस (Bigg Boss 14) के घर में आए दिन नया-नया ड्रामा होते रहता है. घर के नए कैप्टन टास्क के लिए घर को भूतिया महल में बदल दिया गया है. जिसमें राखी सावंत (Rakhi Sawant) एक बार फिर जुली बनकर सभी घर वालों को परेशान करती दिखाई देती हैं. दरअसल इस टास्क में राहुल महाजन राजा बने है जबकि राखी और जैस्मिन उनकी बीवियां बनी हैं. इस टास्क में अब राखी ने ऐसा ड्रामा किया है जिसके चलते टास्क रद्द करना पड़ गया है. दरअसल राखी अपने किरदार में इतना घुस जाती हैं कि वो राहुल महाजन की धोत्ती तक फाड़ देती हैं. जिसे देखकर घर के लड़के नाराज हो जाते हैं. वो बुरी तरह से राखी पर भड़क जाते हैं.
जबकि वहीं राखी अपने किरदार से बाहर निकलने का नाम नहीं लेती हैं. वो अपना ड्रामा जारी रखती हैं जबकि राहुल वैद्य और अली गोनी उनपर बुरी तरह से चीखते दिखाई देते हैं. आप भी देखिए रखी का पूरा ड्रामा.
View this post on Instagram
इस पूरे ड्रामे के बाद खबर आ रही है कि कैप्टन के इस टास्क को रद्द कर दिया गया है. आपको बता दे कि घर में कंटेस्टेंट अपनी जगह बनाने के लिए हर कोशिश करते दिखाई दे रहे हैं. लेकिन इस टास्क में जिस तरह से राखी ने राहुल के साथ बर्ताव किया उससे घर के कई लोग नाराज हो जाते हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 30, 2020 02:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

