Bigg Boss 14: रुबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला के बीच शुरू हुआ मनमुटाव, घर वाले हुए हैरान
अभिनव जहां चिल्ला कर रूबीना से कहते है उन्हें किसी बात करने की जरूरत क्या थी. जिसके बाद रुबीना अपना पक्ष रखती हैं लेकिन अभिनव गुस्सा शांत नहीं होता दिखाई दे रहा है.
बिग बॉस (Bigg Boss 14) का घर सचमुच अनहोनी से भरा हुआ है. इस घर के अन्दर का माहौल कब बिगड़ जाए कहा नहीं जा सकता है. यही कारण की इस घर में अच्छे अच्छों की दोस्ती दुश्मनी में और दुश्मनी दोस्ती में बदल जाती हैं. ऐसा ही कुछ अब देखने को मिल रहा है रुबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला के बीच. घर में बदलते माहौल के चलते इस क्यूट कपल के बीच भी अब दरार दिखाई देने लगी है. दोनों के बीच का मनमुटाव साफ़ नजर आ रहा है. बिग बॉस के नए प्रोमो में दोनों के बीच झगड़ा देखने को मिल रहा है. हालांकि इस झगड़े की पूरी वजह क्या है वो तो साफ़ नहीं हो पाई है. लेकिन ये दोनों एक दूसरे से बहस करते जरूर दिखाई दे रहें हैं.
अभिनव जहां चिल्ला कर रूबीना से कहते है उन्हें किसी बात करने की जरूरत क्या थी. जिसके बाद रुबीना अपना पक्ष रखती हैं लेकिन अभिनव गुस्सा शांत नहीं होता दिखाई दे रहा है. जिसके बाद रुबीना कहती हैं मेरी बातों का भरोसा करो. जिस पर अभिनव कहते हैं कि वो किसी की बातों को नहीं सुन रहें हैं. आप भी देखिए ये वीडियो.
View this post on Instagram
आपको बता दे कि घर में रहे नए टास्क में रुबीना और अभिनव एक टीम में है जबकि जैस्मिन और अली एक टीम में. ऐसे में टास्क के दौरान इन 4 की दोस्ती में दरार पड़ती दिखाई दे रही हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 26, 2020 02:13 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

