टीवी

बिग बॉस के घर में हुई मास्टर माइंड विकास गुप्ता की एंट्री, घरवालों के उड़े होश

विकास गुप्ता के गेम खेलने के हुनर के चलते ही पिछले सीजन में भी बिग बॉस 12 में उनकी एंट्री हुई थी. जहां उन्होंने घर में आते ही वहां का पूरा माहौल बदल दिया था.

बिग बॉस के घर में हुई मास्टर माइंड विकास गुप्ता की एंट्री, घरवालों के उड़े होश
विकास गुप्ता (Image Credit: Instagram)

बिग बॉस (Bigg Boss 13) में आज शाम आखिरकार मास्टर माइंड विकास गुप्ता (Vikas Gupta) की एंट्री होने जा रही हैं. दरअसल पिछले कुछ दिनों से विकास की एंट्री की बातें चल रही थी. लेकिन अब जाकर घर में विकास की एंट्री हो चुकी हैं. सलमान खुद ही विकास के घर में आने का ऐलान करते हैं. जिसके बाद विकास घर में एंट्री करते हैं. जिसे देखकर हर कोई हैरान रह जाता है. विकास की घर में एंट्री के साथ ही उन्हें मास्टर माइंड जैसे शब्द सुनने को मिलते हैं. तो वहीं घर में एंट्री करते विकास का अंदाज काफी हैरान करने वाला है. जबकि वहीं घर वालें कहते है कि ये नई वाइल्ड कार्ड एंट्री हैं? जिसपर विकास पूछते हैं कि क्या मैं घर में नहीं आ सकता? जिसके बाद आरती सिंह कहती है कि घर में मास्टर माइंड आ चुका है.

वैसे आपको बता दे कि आज घर से हिमांशी खुराना कम वोट मिलने के चलते घर से बेघर हो जाएगी. जबकि देवोलीना और पारस छाबड़ा पहले इलाज कराने के लिए बाहर है. ऐसे में बिग बॉस ने अब घर में विकास गुप्ता की एंट्री कराई है. जिससे घर का माहौल बदल सके. आपको बता दे कि बिग बॉस 11 में एंट्री करने वाले विकास गुप्ता ने लोगों का दिल खूब जीता और टॉप 3 की पोजीशन पर जा पहुंचे.

विकास गुप्ता के गेम खेलने के हुनर के चलते ही पिछले सीजन में भी बिग बॉस 12 में उनकी एंट्री हुई थी. जहां उन्होंने घर में आते ही वहां का पूरा माहौल बदल दिया था. श्रीसंत के संग उनकी लड़ाई काफी चर्चा में रही थी. ऐसे में देखना होगा कि अब विकास गुप्ता की एंट्री के बाद बिग बॉस के सीजन में कौन सा हंगामा मचता है?

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 08, 2019 12:35 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).