Bigg Boss 13 कंटेस्टेंट शहनाज गिल का एक बार फिर दिखा जलवा, हार्टवर्क गाने से छू रही है दिल (Video)
हाल ही में शहनाज से जब सिद्धार्थ को मिस करने को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि मैं उन्हें क्यों मिस करूंगी.
बिग बॉस 13 (Bigg Boss 13) के बाद शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) शो मुझसे शादी करोगे में नजर आई थी. हालांकि बिग बॉस में जैसा डंका शहनाज के नाम का बजा था उसके उलट ये शो कुछ खास कमला नहीं दिखा पाया. जिसके बाद शहनाज सिद्धार्थ शुक्ला के साथ म्यूजिक वीडियो भी नजर आई. ऐसे में अब शहनाज गिल एक बार लोगों के दिल छू रही हैं अपने नए गाने हार्टवर्क से. शहनाज गिल ने अपने सोशल मीडिया पर एक छोटा सा वीडियो शेयर किया है. जिसमें शहनाज के चुलबुले अंदाज के साथ प्यारी आवाज भी सुनने को मिल रही है.
अपने इस गाने से शहनाज गिल किसानों और रिटेलर्स जैसे तमाम हीरोज के लिए बनाया है. जिन्होंने इस मुश्किल घड़ी में अपना काम नहीं छोड़ा और देश की प्रगति में साथ दिया. शहनाज का ये गाना एक प्रमोशनल सॉन्ग है.
आपको बता दे कि बिग बॉस के घर शहनाज गिल की सबसे ज्यादा दोस्ती सिद्धार्थ शुक्ला से बनी. शो खत्म होने तक उनकी दोस्ती प्यार में बदल चुकी थी. शो के बाद भी उनका रिश्ता उसी तरह से बना हुआ है. हाल ही में शहनाज से जब सिद्धार्थ को मिस करने को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि मैं उन्हें क्यों मिस करूंगी. जिसका मतलब था कि दोनों आज भी अच्छे दोस्त हैं और उनका बांड उसी तरह कायम है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 26, 2020 05:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

