Bigg Boss 13: मधुरिमा तुली के हाथों पिटाई के बाद डॉक्टर के पास पहुंचे विशाल आदित्य सिंह
मधुरिमा तुली के हाथों पिटाई से विशाल आदित्य सिंह को काफी चोट आई हैं. जिसके उन्हें इलाज के लिए डॉक्टर के पास जाना पड़ा है.
बिग बॉस 13 (Bigg Boss 13) में विशाल आदित्य सिंह और मधुरिमा तुली के बीच का रिश्ता हर दिन के साथ खराब होता जा रहा है. हाल ही में दोनों के बीच ही जमकर लड़ाई देखने को मिली. जहां मधुरिमा ने विशाल की फ्राईपैन से पिटाई कर दी थी. जिसके बाद अब खबर है कि इस पिटाई के चलते विशाल को काफी चोट लगी है. जिसके चलते उन्हें डॉक्टर के पास भेजना पड़ा है. इंडिया फोरम की खबर के मुताबिक विशाल को अपने इलाज के लिए डॉक्टर के पास जाना पड़ा है. दरअसल विशाल और मधुरिमा के बीच शुरू झगड़ा इस बार काफी बढ़ गया. जहां पहले ये दोनों एक दूसरे पर पानी फेंकते दिखाई दिए. बिग बॉस के मना करने के बाद भी विशाल और मधुरिमा नहीं माने. जिसके बाद मधुरिमा ने उनकी फ्राईपैन से पिटाई कर दी.
जिसके बाद बिग बॉस ने दोनों को सजा के तौर पर जेल में बंद कर दिया. इसके साथ ही दोनों अभी भले ही घर में हो लेकिन घर के गेम में उनका कोई रोल नहीं होगा. इसके साथ इस हफ्ते दोनों के घर से आने वाले मेहमानों को भी घर में नहीं बुलाया गया. जिसके बाद अब खबर है कि मधुरिमा ने जिस तरह से विशाल की पिटाई की उससे उन्हें चोट और काफी सूजन आई है.
View this post on Instagram
ऐसे में अब सभी को इंतजार है सलमान खान के आने का. जब वो वीकेंड का वार लेकर घर में आएंगे तो मधुरिमा और विशाल के मुद्दे पर वो क्या फैसला लेंगे? क्या दोनों घर से बेघर हो जाएंगे या कोई एक. इस पर सभी की निगाहें टिकी रहेंगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 17, 2020 09:49 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

