टीवी

बिग बॉस 13: पारस छाबड़ा से ब्रेकअप करने शो के अंदर नहीं जाएंगी आकांशा पुरी, ट्वीट कर कही ये बात

बीते वीकेंड में सलमान के पूछे जाने पर पारस छाबड़ा ने साफ किया कि वो आकांशा के साथ नहीं रह सकते और ब्रेकअप करना चाहते हैं. उनके इस बयान के बाद ही ये कयास लगने शुरू हो गए कि आकांशा घर का हिस्सा बन सकती हैं.

बिग बॉस 13: पारस छाबड़ा से ब्रेकअप करने शो के अंदर नहीं जाएंगी आकांशा पुरी, ट्वीट कर कही ये बात
पारस छाबड़ा और आकांशा पुरी (Image Credit: Instagram)

पिछले कुछ समय से खबरें आ रही हैं कि बिग बॉस (Bigg Boss 13) के घर में जल्द ही कई सदस्यों के फैमिली मेंबर्स घर के अंदर रहने के लिए जा सकते हैं. हालांकि कुछ समय पहले ही फैमिली वीक में कई कंटेस्टेंटस के घरवालें शो में आए थे. लेकिन रिपोर्ट्स आ रही है कि कुछ फैमिली मेंबर्स अब घर में 2-3 दिन जाकर रह सकते हैं. जिसके चलते ये भी बात सामने आ रही थी कि पारस छाबड़ा की गर्लफ्रेंड आकांशा पुरी भी घर का हिस्सा बन सकती है. जहां वो पारस के साथ ब्रेकअप कर लेंगी. लेकिन अब आकांशा के घर में जाने की खबर से पर्दा उठ गया है. क्योंकि एक्ट्रेस ने खुद ही इन खबरों को अफवाह बताया है.

दरअसल लेकिन बीते वीकेंड में सलमान खान के पूछे जाने पर पारस छाबड़ा ने साफ कर दिया कि वो आकांशा के साथ नहीं रह सकते और उनसे ब्रेकअप करना चाहते हैं. उनके इस बयान के बाद ही ये कयास लगने शुरू हो गए कि आकांशा घर का हिस्सा बन पारस को एक लाइफ टाइम लेसन देने आ सकती हैं. लेकिन अब आकांशा ने साफ कर दिया है कि वो बिग बॉस का हिस्सा नहीं बनने जा रही है. आकांशा पुरी ने ट्विटर पर साफ करते हुए लिखा कि मैं बिग बॉस में नहीं जा रही हूं. सो ऐसे में इस अफवाह को मत फैलाएं.

घर के अंदर पारस और माहिरा के बीच जबरदस्त बॉन्डिंग देखने को मिल रही है. जिसे देखने के बाद माना गया कि दोनों एक दूसरे से प्यार करने लगे हैं. जबकि घर के बाहर की पहले से पारस की गर्लफ्रेंड आकांशा पुरी मौजूद हैं. अब ऐसे में पारस किसे धोखा दे रहे हैं इसे लेकर सवाल उठने लगे. खुद आकांशा भी कई बार सोशल मीडिया पर पारस को लेकर अपना गुस्सा दिखाती दी. ऐसे में पारस ने साफ किया कि वो माहिरा को पसंद करते हैं और साथ ही आकांशा से छुटकारा भी चाहते हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 23, 2020 10:21 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).