टीवी

Bigg Boss 13: पारस छाबड़ा की गर्लफ्रेंड आकांशा पुरी ने असीम रियाज पर साधा निशाना, तो भाई उमर ने कर दी बोलती बंद

बिग बॉस के घर में असीम और सिद्धार्थ के बीच होने वाली लड़ाई में पारस छाबड़ा को भी कई बार असीम से भिड़ते हुए देखा जा चुका हैं.

Bigg Boss 13: पारस छाबड़ा की गर्लफ्रेंड आकांशा पुरी ने असीम रियाज पर साधा निशाना, तो भाई उमर ने कर दी बोलती बंद
आकांशा और उमर में खींचतान (Image Credit: Instagram)

बिग बॉस 13 (Bigg Boss 13) में चल रहे ड्रामों को तो दर्शक अपने टीवी सेट पर एन्जॉय कर ही रहे हैं लेकिन घर के बाहर भी कम ड्रामे नहीं हो रहे हैं. ऐसा ही कुछ एक बार फिर देखने को मिला है. दरअसल घर के अंदर पारस छाबड़ा और असीम रियाज के बीच चलने वाली खिंचतान नई नहीं है. दोनों शो के शुरुआत से ही एक दूसरे पर निशाना साधते रहे हैं और नीचा दिखाने का कोई मौका नहीं छोड़ते. ऐसे में अब घर के बाहर पारस छाबड़ा की गर्लफ्रेंड आकांशा पुरी ने असीम रियाज को आड़े हाथ लेने की कोशिश की. लेकिन असीम के भाई उमर रियाज ने आकांशा पुरी को ऐसा जवाब दिया कि उनकी बोलती बंद कर दी.

दरअसल शो में असीम रियाज के एक जैकेट को लेकर आकांशा ने उनपर निशाना साधा. आकांशा के मुताबिक घर में असीम पारस की दी हुई जैकेट पहन कर उसे ही गालियां दे रहा है. जबकि उसे पारस का शुक्रगुजार होना चाहिए. जिसके बाद आकांशा ने पारस पर फक्र जाहिर किया. अपने इस ट्वीट में आकांशा ने असीम के भाई उमर को भी टैग किया.

आकांशा के इस ट्वीट को देख उमर बुरी तरह से नाराज हो गए. जिसके बाद उन्होंने एक के बाद एक कई ट्वीट कर डाले. उमर ने आकांशा के दावों को पोल खोलते हुए कहा कि पहले वो अपने फैक्ट्स को चेक कर लिया करें. असीम को कपड़े भेजने के लिए उसका भाई घर के बाहर है. उसने पारस के दिए कपड़े नहीं पहने है. बल्कि असीम ने जैकेट पहनी है वो उन्होंने खुद उसे भेजी हैं. जिसे उनके डिजाईनर ने दी थी. इसके साथ ही उमर ने एक वीडियो भी शेयर किया है. जिसमें उस जैकेट के साथ कई दूसरे जैकेट्स दिखाई दे रहे हैं. इसके साथ ही उमर ने कहा कि असीम को पारस जैसे घटिया इंसान से कपड़े लेने की जरूरत नहीं है.

उमर ने एक वीडियो भी शेयर किया

आपको बता कि बिग बॉस के घर में असीम और सिद्धार्थ के बीच होने वाली लड़ाई में पारस छाबड़ा को भी कई बार असीम से भिड़ते हुए देखा जा चुका हैं. जहां वो दोनों एक दूसरे पर गालियां देने का आरोप लगाते हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 30, 2019 11:25 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).