टीवी

Bigg Boss 13 के फिक्स्ड होने और सिद्धार्थ शुक्ला की जीत पर असीम रियाज ने तोड़ी चुप्पी, कही ये बड़ी बात

रियलिटी शो 'बिगबॉस 13' के पहले रनर-अप रहे आसिम रियाज ने उन अफवाहों को खारिज कर दिया, जिसमें इस सीजन के विजेता सिद्धार्थ शुक्ला के पक्ष में शो फिक्स किए जाने की बात कही जा रही थी. जो लोग इस अफवाह को सच बता रहे थे कि शो फिक्स है, उनमें प्रियंका चोपड़ा की चचेरी बहन अभिनेत्री मीरा चोपड़ा भी शामिल हैं.

Bigg Boss 13 के फिक्स्ड होने और सिद्धार्थ शुक्ला की जीत पर असीम रियाज ने तोड़ी चुप्पी, कही ये बड़ी बात
आसिम रियाज (Photo Credits: Instagram)

रियलिटी शो 'बिगबॉस 13' के पहले रनर-अप रहे आसिम रियाज ने उन अफवाहों को खारिज कर दिया, जिसमें इस सीजन के विजेता सिद्धार्थ शुक्ला के पक्ष में शो फिक्स किए जाने की बात कही जा रही थी. जो लोग इस अफवाह को सच बता रहे थे कि शो फिक्स है, उनमें प्रियंका चोपड़ा की चचेरी बहन अभिनेत्री मीरा चोपड़ा भी शामिल हैं. इस अफवाह को तब हवा मिली जब कलर्स टीवी की एक कर्मचारी फेरिहा ने ट्विटर पर दावा किया कि वह चैनल को इसलिए छोड़ रही हैं, क्योंकि शो के परिणाम से छेड़छाड़ की गई है और वह इसका विरोध करती हैं.

फिनाले के प्रसारित होने से पहले ही फेरिहा ने ट्विटर पर लिखा, "मैंने कलर्स टीवी की नौकरी छोड़ने का फैसला लिया है. मुझे क्रिएटिव डिपार्टमेंट के साथ काम करने का शानदार मौका मिला, लेकिन मैं खुद को एक फिक्स शो का हिस्सा नहीं बना सकती. चैनल कम वोटों के बावजूद सिद्धार्थ शुक्ला को विजेता बनाना चाहती है. माफ करें, मैं इसका हिस्सा नहीं बन सकती."

यह भी पढ़ें- बिगबॉस 13: शिल्पा शिंदे का दावा, सिद्धार्थ शुक्ला को किया डेट

इस पर आसिम ने स्पष्टीकरण देने के लिए सोशल मीडिया पर पोस्ट किया, "कुछ भी ऐसा नहीं है. फिक्स कुछ भी नहीं होता..दर्शकों के प्यार की वजह से मैं यहां तक पहुंचा हूं और वो (सिद्धार्थ) भी जीता है. इसलिए फिक्स कुछ नहीं है..यही सच है. जो है सामने है तो ऐसा कुछ भी नहीं था."

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 17, 2020 12:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).