Bigg Boss 12: क्या दीपक के लिए अपनी बेटी का सॉफ्ट टॉय नष्ट करेंगे करणवीर?
बिग बॉस (Bigg Boss) के आज के एपिसोड में खेल में एक बड़ा बदलाव होगा. जहां पिछले कुछ दिनों में फैमिली टास्क की वजह से कंटेस्टेंट्स के रिश्तों में सुधार हुआ, वहीं आज फिरसे घर के सदस्यों के बीच अनबन होती हुई देखी जाएगी
बिग बॉस (Bigg Boss) के आज के एपिसोड में खेल में एक बड़ा बदलाव होगा. जहां पिछले कुछ दिनों में फैमिली टास्क की वजह से कंटेस्टेंट्स के रिश्तों में सुधार हुआ, वहीं आज फिरसे घर के सदस्यों के बीच अनबन होती हुई देखी जाएगी. इस हफ्ते के नॉमिनेशन टास्क में कंटेस्टेंट्स को घर के किसी सदस्य को बचाने के लिए अपने किसी निजी समान का बलिदान देना होगा. यह टास्क पिछले सीजन में भी हुआ था और इसी वजह से कई लोगों की दोस्ती भी टूट गई थी. इस बार भी इस टास्क की वजह से दीपक, रोहित और सुरभि की दोस्ती में दरार आ जाएगी.
शो के आज के एपिसोड का एक प्रोमो भी रिलीज कर दिया गया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि दीपक ठाकुर (Deepak Thakur) करणवीर बोहरा (Karanvir Bohra) से उनकी बेटी के सॉफ्ट टॉय को नष्ट करने को कहते हैं. अगर करणवीर ऐसा नहीं करते हैं तो दीपक इस हफ्ते नॉमिनेट हो जाएंगे. वहीं वीडियो में यह भी दिख रहा है कि दीपक रोहित सुचांती (Rohit Suchanti) के लिए अपनी फैमिली पिक्चर नष्ट कर देते हैं.
Genie ki gufa mein hai chupa chiraag contestants ko nominations se bachaane ke liye! Jo dega kurbaani usse milegi nominations se azaadi. Watch #BiggBoss12 tonight at 9 PM for the Bigg tehelka. #BB12 @iamappyfizz @oppomobileindia @TheGarnierMan @letsdroom pic.twitter.com/YFFV6dl6BV
— COLORS (@ColorsTV) December 11, 2018
अब देखना होगा कि आगे इस टास्क में किस तरह के रोचक मोड़ आते हैं. तब तक लेटेस्टली के साथ बने रहें.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 11, 2018 12:59 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

