टीवी

Bigg Boss 12: इस कंटेस्टेंट ने दी श्रीसंत को मारने की धमकी, Video देख आप भी रह जाएंगे हैरान

बिग बॉस 12 का खुमार सभी पर चढ़ना शुरू हो चुका है. साथ ही घर के अंदर भी हंगामा मचना शुरू हो गया है. तीन दिन में ही कंटेस्टेंट्स के बीच लड़ाइयां होनी शुरू हो गई हैं

Bigg Boss 12: इस कंटेस्टेंट ने दी श्रीसंत को मारने की धमकी, Video देख आप भी रह जाएंगे हैरान
श्रीसंत (Photo Credits : Still )

बिग बॉस 12 का खुमार सभी पर चढ़ना शुरू हो चुका है. साथ ही घर के अंदर भी हंगामा मचना शुरू हो गया है. तीन दिन में ही कंटेस्टेंट्स के बीच लड़ाइयां होनी शुरू हो गई हैं. हम श्रीसंत को खान बहनों के साथ लड़ते हुए देख चुके हैं और आज के एपिसोड में एक बार फिर श्रीसंत को एक कंटेस्टेंट के साथ उलझते हुए देखा जाएगा. यहां पर हम शिवाशीष मिश्रा की बात कर रहे हैं. आज के एपिसोड से पहले एक वीडियो सामने आया है. इस वीडियो में श्रीसंत और शिवाशीष मिश्रा को एक दूसरे के साथ लड़ते हुए देखा जा सकता है. बताया जा रहा है कि टास्क की वजह से दोनों में अनबन हुई है.

शिवाशीष का कहना है कि श्रीसंत ने उनके लिए अपशब्दों का प्रयोग किया है. इसके बाद वह कैमरा के सामने कहते हुए नजर आते हैं कि अब वह अपने हिसाब से इस स्थिति को हैंडल करेंगे. यहां तक कि वह श्रीसंत को मारने की बात भी करते हैं. अब दोनों के बीच हुई यह अनबन ठीक होती है कि नहीं, यह तो आज का एपिसोड देखने के बाद ही पता चलेगा.

यह भी पढ़ें : - Bigg Boss 12: अनूप जलोटा पर छाया बिग बॉस का खुमार, भजन छोड़ गाने लगे 'बेबी डॉल मैं सोने दी' सॉन्ग

आपको बता दें कि कल के एपिसोड में नॉमिनेशन्स की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है. जहां जोड़ियों में रोशमी बनिक, कृति वर्मा, सोमी खान, सबा खान, शिवाशीष मिश्रा और सौरभ पटेल को नॉमिनेट किया गया है, वहीं सिंगल्स में दीपिका कक्कड़ और सृष्टि रोडे भी नॉमिनेट हो चुकी हैं.

बिग बॉस से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट्स के लिए लेटेस्टली के साथ बने रहें.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 20, 2018 03:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).