टीवी

Bigg Boss 12: अनूप जलोटा पर छाया बिग बॉस का खुमार, भजन छोड़ गाने लगे 'बेबी डॉल मैं सोने दी' सॉन्ग

बिग बॉस 12 के घर में अनूप जलोटा बने किंग, जसलीन और दीपिका कक्कड़ संग गा रहे हैं आइटम सॉन्ग

Bigg Boss 12: अनूप जलोटा पर छाया बिग बॉस का खुमार, भजन छोड़ गाने लगे 'बेबी डॉल मैं सोने दी' सॉन्ग
अनूप जलोटा (Photo Credits: Instagram)

अनूप जलोटा बिग बॉस हाउस में अपनी गर्लफ्रेंड जसलीन मथारू के साथ विचित्र जोड़ी के रूप में नजर आ रहे हैं. घर में आए उन्हें अभी एक हफ्ता भी नहीं हुआ और देखा गया कि भजन को साइड में रखकर वो सनी लियोन का हिट आइटम सॉन्ग ‘बेबी डॉल’ गा रहे हैं. इंटरनेट पर अनूप का एक वीडियो देखने को मिला है जिसमें वो राजा की तरह मुकुट पहने ये गाना गा रहे हैं.

दरअसल, बिग बॉस ने घरवालों को लक्जरी बजट टास्क सौंपा है जिसके तहत अब अनूप किंग बने हैं तो वहीं दीपिका कक्कड़ और जसलीन को क्वीन बनाया गया है. ये सभी मिलकर इस टास्क को एन्जॉय भी कर रहे हैं. ये लोग मजे से गाना गा रहे हैं और इस टास्क का भरपूर आनंद ले रहे हैं.

बात करें घर के अन्य कांटेस्टेंट्स की तो यहां श्रीसंत का गुस्सा शांत ही नहीं हो रहा है. सबा और सोमी खान से उलझने के बाद वो शिवाशिश मिश्रा से किसी बात को लेकर भीड़ गए.

कलर्स टीवी द्वारा शेयर किए गए एक प्रोमो वीडियो में इन दोनों के बीच बहस होती दिख रही है. अब आगे क्या होगा ये जानने के लिए हमारे साथ बने रहे हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 20, 2018 11:22 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).