टीवी

Bigg Boss 12 : सलमान की शानदार परफॉर्मेंस के साथ हुआ बिग बॉस का आगाज, देखें Video

'बिग बॉस सीजन 12 ' ऑन एयर हो गया है. इस समय कलर्स चैनल पर आप इस शो को देख सकते हैं. शो का आगाज सलमान की शानदार परफॉर्मेंस के साथ हुआ है

Bigg Boss 12 : सलमान की शानदार परफॉर्मेंस के साथ हुआ बिग बॉस का आगाज, देखें Video
सलमान खान (Photo Credits : Twitter)

'बिग बॉस सीजन 12 ' ऑन एयर हो गया है. इस समय कलर्स चैनल पर आप इस शो को देख सकते हैं. शो का आगाज सलमान की शानदार परफॉर्मेंस के साथ हुआ है. सलमान ने अपनी ही दो फिल्मों के गानों पर डांस किया है : - 'तुझे अक्सा बीच घुमा दूं' और 'जवानी  फिर न आए'. इस वीडियो का एक ख़ास कनेक्शन प्रियंका चोपड़ा से भी है. दरअसल, जिन दो फिल्मों के गानों पर सलमान नाच रहे हैं, उन फिल्मों में प्रियंका चोपड़ा ने भी अहम भूमिका निभाई थी. सलमान ने यह भी बताया कि इस बार शो में जोड़ियों के साथ सिंगल्स भी होंगे और शो का प्रसारण हफ्ते के हर दिन 9 बजे किया जाएगा.

आइए एक नजर डालते हैं सलमान की परफॉर्मेंस के वीडियो पर : -

शो में करणवीर बोहरा की एंट्री हो चुकी हैं. साथ ही प्रीमियर में बिग बॉस के एक्स कंटेस्टेंट भी मौजूद हैं - शिल्पा शिंदे, मनवीर गुर्जर आदि. करणवीर ने भी शानदार परफॉर्मेंस देकर शो में एंट्री ली. साथ ही सौरभ पटेल और शिवाशीष मिश्रा भी शो में एंट्री ले चुके हैं. ये दोनों काफी अच्छे दोस्त है और मूल रूप से मध्य प्रदेश के हैं. कुछ ही देर में दीपिका कक्कड़, नेहा पेंडसे, एस. श्रीसंत, रोमिल चौधरी, निर्मल सिंह और अनूप जलोटा जैसे सितारों की एंट्री होगी. इस समय सलमान करणवीर, शिवाशीष और सौरभ पटेल के साथ मस्ती कर रहे हैं. करणवीर ने सबसे पहले बिग बॉस के घर में एंट्री कर ली हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 16, 2018 09:21 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).