टीवी

Bigg Boss 12 Promo: घर में कविता कौशिक की शुद्ध हिंदी सुन लोटपोट हुए सभी घरवाले, फनी वीडियो देख आप की भी छूट जाएगी हंसी

दरअसल कविता बिग बॉस के सामने शुद्ध हिंदी बोलने की कोशिश कर रही हैं. कविता के इस रूप को देखने के बाद सभी घर वाले पेट पकड़कर हंसते दिखाई देते हैं.

Bigg Boss 12 Promo: घर में कविता कौशिक की शुद्ध हिंदी सुन लोटपोट हुए सभी घरवाले, फनी वीडियो देख आप की भी छूट जाएगी हंसी
कविता कौशिक (Image Credit: Instagram)

Bigg Boss 12 Promo: बिग बॉस 14 (Bigg Boss 14) का सीजन वैसे तो अभी तक कुछ खास कमाल नहीं दिखा सका है. शो में कंटेस्टेंट अब भी जोर लगा रहे हैं जिससे ये दर्शकों के बीच इंटरेस्ट जगा सके. इसी कारण शो में कई बड़े नामों की एंट्री कराई गई है. जिससे शो को इंटरस्टिंग बनाया जा सके. ऐसे में अब बिग बॉस का एक नया प्रोमो सामने आया है जिसमें कविता कौशिक (Kavita Kaushik) शुद्ध हिंदी बोलने की कोशिश करती दिखाई दे रही हैं. कविता की इस हिंदी को सुनने के बाद सभी घर वाले लोटपोट होते दिखाई दे रहे हैं.

प्रोमो में दिखाया गया है कि कविता अकेले में बिग बॉस से अली और रुबीना के बारे में बातें कर रही हैं. जबकि उनकी बातें बाकी सभी घर वाले भी सुन रहें हैं. दरअसल कविता बिग बॉस के सामने शुद्ध हिंदी बोलने की कोशिश कर रही हैं. कविता के इस रूप को देखने के बाद सभी घर वाले पेट पकड़कर हंसते दिखाई देते हैं. अली जहां हंसते हंसते लेट जाते हैं वहीं रुबीना भी काफी फनी तरीके से रियेक्ट करती हैं.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Colors TV (@colorstv)

कविता का ये अंदाज सचमुच काफी फनी है. जिसे देखने के बाद किसी को भी हंसी आ जाए. आपको बता दे कि बीते हफ्ते जान कुमार सानू घर से बेघर हो गए हैं. उनके बेघर होते ही घर का माहौल काफी बदल चुका है. जबकि वहीं घर के बाहर जैस्मिन को लेकर कई सेलेब्स नाराज नजर आ रहे हैं. काम्या पंजाबी ने जैस्मिन पर कविता को उकसाने का आरोप लगाया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 23, 2020 06:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).