टीवी

BIGG BOSS 12: कृति-रोशमी की जोड़ी हुई एलिमिनेट, आज यह कंटेस्टेंट हो सकता है घर से बाहर

बिग बॉस सीजन 12 का पहला एलिमिनेशन हो चुका है और कृति-रोशमी की जोड़ी घर से बाहर हो चुकी है

BIGG BOSS 12: कृति-रोशमी की जोड़ी हुई एलिमिनेट, आज यह कंटेस्टेंट हो सकता है घर से बाहर
कृति और रोशमी (Photo Credits : Twitter)

बिग बॉस सीजन 12 का पहला एलिमिनेशन हो चुका है और कृति-रोशमी की जोड़ी घर से बाहर हो चुकी है. इस रियलिटी शो में 17 कंटेस्टेंट ने हिस्सा लिया था और अब सिर्फ 15 बचें हैं. शनिवार के एपिसोड में सलमान ने घरवालों की जमकर क्लास ली. सलमान ने उनसे कहा कि कोई भी घर में रहने के लिए नहीं खेल रहा है. सलमान ने पहले बताया कि करणवीर एलिमिनेट हों चुकें है. सभी घरवाले हैरान हो गएं और उन्हें इस बात पर विश्वास ही नहीं हो रहा था. करणवीर ने तो सबको अलविदा तक कह दिया था, लेकिन इतने में सलमान वापिस आए और बताया कि वह सुरक्षित है. फिर सलमान ने कहा कि कृति-रोशमी को सबसे कम वोट्स मिले हैं और इस बार उन्हें घर से बाहर जाना पड़ेगा.

इस बार डबल एविक्शन होना था. कृति-रोशमी के बाद आज भी एक घरवाले को बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा. खबरों की माने तो आज निर्मल एलिमिनेट हो सकते हैं.

इस बार दो सिंगल और दो जोड़ि‍यों को डेंजर जोन में डाला गया था. घरवालों ने दीपिका कक्कड़, करणवीर बोहरा, कृति वर्मा-रोशमी बनिक, निर्मल सिंह-रॉमिल चौधरी को नॉमिनेट किया था.

बिग बॉस 12 की शुरुआत तो थोड़ी धीमी हुई थी लेकिन अब इस शो ने रफ़्तार पकड़ ली है. दिन प्रतिदिन यह शो रोचक बनता जा रहा है. सभी सदस्य गेम को लेकर काई सीरियस हो गए हैं, जिसकी वजह से ऑडियंस को एंटरटेनमेंट का फुल डोज मिल रहा है. उम्मीद है कि आने वाले दिनों में भी हमें इसी तरह मनोरंजन मिलता रहेगा.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 30, 2018 08:41 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).