टीवी

Bigg Boss 12 : उम्र में 36 साल छोटी गर्लफ्रेंड के साथ भजन सम्राट अनूप जलोटा ने किया बिग बॉस के घर में प्रवेश

बिग बॉस सीजन 12 शुरू हो चुका है. अभी तक करणवीर बोहरा, सौरभ पटेल, शिवाशीष मिश्रा, दीपिका कक्कड़, नेहा पेंडसे, रोमिल चौधरी और निर्मल सिंह घर में एंट्री ले चुकें हैं

Bigg Boss 12 : उम्र में 36 साल छोटी गर्लफ्रेंड के साथ भजन सम्राट अनूप जलोटा ने किया बिग बॉस के घर में प्रवेश
अनूप जलोटा और जसलीन मथारू (Photo Credits : Twitter)

बिग बॉस सीजन 12 शुरू हो चुका है. अभी तक करणवीर बोहरा, सौरभ पटेल, शिवाशीष मिश्रा, दीपिका कक्कड़, नेहा पेंडसे, रोमिल चौधरी  और निर्मल सिंह घर में एंट्री ले चुकें हैं. इन सभी ने शानदार अंदाज में बिग बॉस में एंट्री ली. इसके बाद सलमान ने शो के अगले कंटेस्टेंट भजन सम्राट अनूप जलोटा को इंट्रोड्यूस करवाया. लेकिन उन्होंने इस घर में एक सिंगल की तरह प्रवेश नहीं किया बल्कि उनके साथ जसलीन मथारू भी नजर आई. खबरों की माने तो अनूप जलोटा और जसलीन मथारू एक दूसरे को डेट कर रहे हैं. जसलीन अनूप जलोटा से 36 साल छोटी है. जहां अनूप 65 साल के हैं, वहीं जसलीन की उम्र सिर्फ 29 साल है.

टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए जसलीन ने कहा था कि, "मैं और अनूप जलोटा पिछले साढ़े तीन साल से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं. हम दोनों के रिश्ते के बारे में किसी को नहीं पता है. हमारे घरवालों को भी इस बात की खबर नहीं हैं."

एंट्री के दौरान अनूप ने बताया कि वह इस शो में अपनी स्टूडेंट जसलीन मथारू के साथ प्रवेश करेंगे. जसलीन एक सिंगर है और उन्होंने अपनी एंट्री के दौरान भी अनूप जलोटा के साथ अपने रिलेशनशिप को कबूल किया.

अगर जसलीन की बात करें तो वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. इन्स्टाग्राम पर वह अपनी ग्लैमरस तस्वीरें शेयर करती रहती हैं. उन्होंने 2013 में रिलीज़ हुई फिल्म 'द डर्टी रिलेशन' से अपना डेब्यू किया था.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 16, 2018 10:29 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).