Bigg Boss OTT में होगी भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह की एंट्री, अभी से दे दी सबको वार्निंग
इस प्रोमो में अक्षरा ऐलान करते हुए कहती हैं कि जो लोग हमारी भोजपुरी इंडस्ट्री का नाम खराब देते हैं उन सबकी लबर-लबर बंद करने आ रहे हैं.
भोजपुरी हॉट एक्ट्रेस अक्षरा सिंह (Akshara Singh) अपनी हॉटनेस (Hotness) के चलते सोशल मीडिया पर आए दिन चर्चा में रहती हैं. उनका बिंदास अंदाज भी फैंस के बीच काफी छाया रहता है. अब उनके इसी बोल्ड अवतार की झलक 24 घंटे दिखाई देगी. क्योंकि वो बिग बॉस में एंट्री करने जा रही हैं. जिसका धमाकेदार वीडियो सामने आ चुका है. जिसमें अक्षरा का दम देखने को मिल रहा है.
इस प्रोमो में अक्षरा ऐलान करते हुए कहती हैं कि जो लोग हमारी भोजपुरी इंडस्ट्री का नाम खराब देते हैं उन सबकी लबर-लबर बंद करने आ रहे हैं. वैसे तो हम जबरदस्त के रोमांस के लिए जाने जाते हैं, लेकिन ज़रूरत पड़ी तो हमें एक्शन भी बराबर आता है.
Apne latke jhatke se ghayal karne aagayi hai woh😍
Itni lallantop ke paani mei aag lag jaye.
If you guessed her name right, comment below.
Bigg Boss OTT aa raha hai on 8 Aug 8pm only on Voot.#BBOtt #BBOttOnVoot #ItnaOtt #Voot @BeingSalmanKhan @VootSelect @karanjohar @justvoot pic.twitter.com/8CkXGHYMYX
— Bigg Boss (@BiggBoss) August 6, 2021
वैसे आपको बता दे कि कुछ समय पहले अक्षरा सिंह और पवन सिंह के बीच हुई बहस ने मीडिया में काफी खबरें बटोरी थी. इस दौरान अक्षरा ने पवन सिंह पर कई गंभीर आरोप लगाए थे. ऐसे में अब वो इस घर के अंदर एंट्री करने जा रही हैं. सो इनके बीच कई और नए खुलासे हो सकते हैं.
आपको बता दे कि बिग बॉस ओटीटी को करण जौहर होस्ट करने जा रहे हैं. जबकि वहीं शो में कई चर्चित चेहरे भी दिखाई देंगे. करणनाथ, मुस्कान जटाना, प्रतीक सहजपाल, राकेश बापट, जीशान खान और उर्फी जावेद जैसे नाम शो में एंट्री करते दिखाई देंगे.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 06, 2021 02:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

