टीवी

Kapil Sharma के शो में पहुंचे अक्षय कुमार तो भारती सिंह ने उड़ाया उनका मजाक, कहा- इतनी बार तो मालिक ही आता है

भारती सिंह स्टेज पर आती है और अक्षय को देखकर कहती हैं कि शो शुरू हुआ नहीं कि अक्षय पाजी आ गए. ये सलमान खान का प्रोडक्शन हाउस है या अक्षय कुमार का. इतने बार तो मालिक ही आता है काम देखने के लिए.

Kapil Sharma के शो में पहुंचे अक्षय कुमार तो भारती सिंह ने उड़ाया उनका मजाक, कहा- इतनी बार तो मालिक ही आता है
अक्षय कुमार पहुंचे कपिल शर्मा शो में (Image Credit: Instagram)

बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की फिल्म बेल बॉटम (Bell Bottom) सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. फिल्म को लोगों से जबरदस्त प्यार मिल रहा है. कुछ दिन पहले अक्षय कुमार अपनी इस फिल्म को प्रमोट करने के लिए कपिल शर्मा (Kapil Sharma) के शो में पहुंचे थे. जहां उन्होंने जमकर मस्ती और मजाक किया था. ये खास एपिसोड इस हफ्ते टेलीकास्ट होने जा रहा है. ऐसे में इसका धमाकेदार प्रोमो सामने आया है. जिसमें अक्षय और कपिल के बीच जमकर मस्ती मजाक देखने को मिल रहा है. लेकिन इस दौरान भारती सिंह अक्षय की टांग खिंचाई करती दिखाई दी. जिसे सुनने के बाद अक्की की बोलती बंद हो हो जाती है.

दरअसल भारती सिंह स्टेज पर आती है और अक्षय को देखकर कहती हैं कि शो शुरू हुआ नहीं कि अक्षय पाजी आ गए. ये सलमान खान का प्रोडक्शन हाउस है या अक्षय कुमार का. इतने बार तो मालिक ही आता है काम देखने के लिए. इतना सुनते ही सब जोर जोर से हंस पड़ते हैं.

आपको बता दे कि अक्षय कुमार ने इससे पहले कपिल की टांग खिंचाई की थी. सोशल मीडिया पर उन्होंने कपिल को मजाकिया अंदाज में कहा था कि वो शो में आकर उनकी खबर लेंगे.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 20, 2021 05:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).