बॉलीवुड

सिनेमाघरों में रिलीज हुई अक्षय कुमार की फिल्म Bell Bottom, खास दोस्त अजय देवगन ने ट्वीट करके बढ़ाया हौसला

हाल ही में जब फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया था. उसे सोशल मीडिया पर जबरदस्त प्यार मिला. जिसके बाद कयास लगाया जा रहा है कि अक्षय की ये फिल्म सिनेमाघरों में धमाल करेगी.

सिनेमाघरों में रिलीज हुई अक्षय कुमार की फिल्म Bell Bottom, खास दोस्त अजय देवगन ने ट्वीट करके बढ़ाया हौसला
बेल बॉटम पोस्टर (Image credit: Instagram)

कोरोना की दूसरी लहर के बाद अब अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की फिल्म बेल बॉटम (Bell Bottom) सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. ये फिल्म आज पूरे देश के सिनेमा घर में रिलीज हुई है. फिल्म को लेकर लोगों में काफी उत्सुकता है कि इसे देखने के लिए दर्शक कितना सिनेमाघरों का रुख करते हैं. हाल ही में जब फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया था. उसे सोशल मीडिया पर जबरदस्त प्यार मिला. जिसके बाद कयास लगाया जा रहा है कि अक्षय की ये फिल्म सिनेमाघरों में धमाल करेगी.

ऐसे में अक्षय के खास दोस्त अजय देवगन ने भी उन्हें सिनेमाघरों में फिल्म रिलीज करने को लेकर बधाई दी है. अजय ने ट्वीट करके लिखा ‘प्यारे अक्की, मुझे बेल बॉटम के बारे में अच्छे रिव्यूज सुनने मिल रहे हैं. बधाई हो. इसके साथ ही सिनेमाघरों में फिल्म रिलीज करने के आपके भरोसे की भी तारीफ करनी होगी.

जिसके जवाब में अक्षय ने ट्वीट करके लिखा कि शुक्रिया मेरे भाई. आपका साथ मायने रखता है. मैं प्रार्थना करता हूं महाराष्ट्र में भी सिनेमाघर खुले. ताकि तुम भी फिल्म देख सको. तुम्हारी राय जानकर अच्छा लगा.

अक्षय कुमार इस समय अपने पूरे परिवार के साथ लंदन में हैं. जहां वह अपनी अगली फिल्म की शूटिंग शुरू करने जा रहे हैं. हाल ही में अक्षय ने ट्विटर पर एक ट्वीट करके बताया था कि उनका क्वारंटाइन खत्म हो चुका है.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 19, 2021 12:09 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).