टीवी

Teri Gali Poster: हिमांशी खुराना के बाद अब बार्बी मान के साथ रोमांस फरमाते दिखाई देंगे असीम रियाज? तेरी गली का पोस्टर किया रिलीज

असीम रियाज ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपने नए गाने का पोस्ट शेयर किया हैं. जिसमें उनके साथ बार्बी मान दिखाई दे रही हैं. पोस्टर में दोनों का लुक देखते ही बन रहा है.

Teri Gali Poster: हिमांशी खुराना के बाद अब बार्बी मान के साथ रोमांस फरमाते दिखाई देंगे असीम रियाज? तेरी गली का पोस्टर किया रिलीज
तेरी गली पोस्टर (Image Credit: Instagram)

बिग बॉस 13 (Bigg Boss 13) के बाद से असीम रियाज (Asim Riaz) की पूरी किस्मत बदल गई है. शो में मिली जबरदस्त पॉपुलारिटी के बाद असीम रियाज एक के बाद एक म्यूजिक एल्बम किये जा रहे हैं. पहले जैकलीन फर्नाडिज के साथ मिलकर उन्होंने मेरे अंगने से धमाल मचाया. जिसके बाद उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड हिमांशी खुराना के साथ काला सोना से लोगों के दिलों को जीता. जिसके बाद अब एक बार फिर असीम एक नया म्यूजिक वीडियो लेकर सामने आ रहे हैं. इस बार असीम का जलवा दिखाई देगा बार्बी मान के साथ उनके नए गाने तेरी गली में.

असीम रियाज ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपने नए गाने का पोस्ट शेयर किया हैं. जिसमें उनके साथ बार्बी मान दिखाई दे रही हैं. पोस्टर में दोनों का लुक देखते ही बन रहा है. इस गाने को लिखा गुरु रंधावा ने जबकि म्यूजिक दिया वीर म्यूजिक ने. इसके वीडियो को डायरेक्ट किया है यादू बरार ने. इस पोस्टर को असीम ने पोस्ट करते हुए लिखा कि इंतजार खत्म हुआ. बार्बी मान के साथ तेरी गली अब 28 जून को 11 बजे रिलीज होगा. मुझे उम्मीद है कि आपको ये पसंद आएगा. आपने जैसे मेरे दूसरे प्रोजेक्ट को प्यार किया इसे भी प्यार करें.

तेरी गली का पोस्टर तो काफी खूबसूरत लग रहा है लेकिन देखना होगा कि ये पूरा म्यूजिक वीडियो कितना स्पेशल होने जा रहा है?

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 24, 2020 08:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).