Arshi Khan ने नई वेब सीरीज पर कहा, शो डबल-मीनिंग है और टाइटल भी है मजेदार
अभिनेत्री अर्शी खान ओटीटी में अब कॉमेडी करने के अंदाज में नजर आ रही हैं और वह इस बात को बखूबी जानती हैं कि उनके इस नए शो में डबल-मीनिंग वाले संवाद भरपूर मात्रा में हैं. अर्शी इस वक्त कॉमेडी वेब सीरीज 'मैरी और मार्लो' में नजर आ रही हैं. सीरीज में उन्हें अक्षय मिश्रा के विपरीत कास्ट किया गया है.
अभिनेत्री अर्शी खान (Arshi Khan) ओटीटी में अब कॉमेडी करने के अंदाज में नजर आ रही हैं और वह इस बात को बखूबी जानती हैं कि उनके इस नए शो में डबल-मीनिंग वाले संवाद भरपूर मात्रा में हैं. अर्शी इस वक्त कॉमेडी वेब सीरीज 'मैरी और मार्लो' (Mary Marlo) में नजर आ रही हैं. सीरीज में उन्हें अक्षय मिश्रा के विपरीत कास्ट किया गया है. शो में मैरी के किरदार को अर्शी निभा रही हैं, जबकि अक्षय को मार्लो के किरदार में देखा जा सकता है.
सीरीज के ट्रेलर से लेकर शीर्षक तक, हर कहीं डबल-मीनिंग की झलक देखने को मिल रही है, इस पर जब अर्शी से पूछा गया, तो उन्होंने आईएएनएस को बताया, "यह एक डबल मीनिंग शो है और मेरा मानना है कि इसका शीर्षक भी काफी मजेदार है. यह भी पढ़े: Hot Video: अर्शी खान ने सेक्सी अंदाज में लगाए ठुमके, लोगों ने सपना चौधरी से की तुलना
View this post on Instagram
शो के टाइटल के बारे में सुनने के बाद लोगों को लगेगा कि इसका कंटेंट काफी बोल्ड होगा, लेकिन जब वे इसे देखेंगे, तो पता चलेगा कि यह कितना मजेदार है, जिसमें कई सारे कॉमिक सीन हैं." शो को फिलहाल बिग मूवी जू ऐप पर स्ट्रीम किया जा रहा है.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 30, 2020 03:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

