Arshi Khan Engagement: अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे के बाद अफगानी क्रिकेटर से टूट सकता है अर्शी खान का रिश्ता
अर्शी खान ने कहा उनकी सगाई एक अफगान क्रिकेटर से होनी थी, जिसे उनके पिता ने चुना था लेकिन अफगानिस्तान के ऐसे हालात देखते हुए वे घबराए हुए हैं. उनके परिवार को सगाई को रद्द करना पड़ सकती है.
अफगानिस्तान (Afghanistan) पर तालिबान के कब्जे के बाद से दुनियाभर में लोग अफगानिस्तान के लोगों को लेकर फिक्र में हैं. अफगानिस्तान में लोग डर के साये में जी रहे हैं. बड़ी संख्या में लोग देश छोड़ने को मजबूर हैं. इस बीच एक्ट्रेस और बिग बॉस फेम अर्शी खान (Arshi Khan) घबराई हुई हैं. दरअसल वह बहुत जल्द अफगानिस्तान के क्रिकेटर से शादी करने वाली थी, लेकिन वहां के हालातों को देखते हुए वह परेशान हैं.
अर्शी खान ने कहा उनकी सगाई एक अफगान क्रिकेटर से होनी थी, जिसे उनके पिता ने चुना था लेकिन अफगानिस्तान के ऐसे हालात देखते हुए वे घबराए हुए हैं. उनके परिवार को सगाई को रद्द करना पड़ सकती है. उन्होंने कहा, "अक्टूबर में मुझे अफगानिस्तान के एक क्रिकेटर के साथ सगाई करनी थी. उन्हें मेरे पिता ने चुना था. लेकिन अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे के बाद, हमें रिश्ते को खत्म करना पड़ सकता है."
बता दें कि अर्शी खान अफगानी मूल की हैं. उनके परिवार की जड़ें अफगानिस्तान में हैं. उन्होंने कहा, "मैं एक अफगानी पठान हूं. मेरे दादा अफगानिस्तान से चले गए थे और भोपाल में एक जेलर थे. मेरी जड़ें अफगानिस्तान में हैं, लेकिन मैं एक भारतीय नागरिक हूं."
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 23, 2021 12:55 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

