Arshi Khan ने मुंबई में खरीदा अपने सपनों का आशियाना, सलमान खान और Bigg Boss का किया शुक्रिया
अर्शी ने बताया कि सपनों के इस शहर में सपनों का घर खरीद लिया है. मुझे यकीन नहीं हो रहा है कि मैंने ये कर दिखाया. कल तक मैं रेंट के घर में रह रही थी. लेकिन अब मेरे पास खुद का घर है.
बिग बॉस 14 (Bigg Boss 14) कंटेस्टेंट अर्शी खान (Arshi Khan) शो में भले ही टॉप 5 में ना पहुंच सकी हो लेकिन इस सीजन में आकर एक्ट्रेस ने अपना सपना पूरा कर लिया है. क्योंकि उन्होंने मुंबई (Mumbai) में अपने सपनो का पहला घर खरीद लिया है. अर्शी खान इस समय सातवें आसमान पर हैं. इस बात की जानकारी एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया के जरिये दी है. अर्शी खान ने अपने नए घर की तस्वीरें शेयर करते हुए फैंस को बताया कि उन्होंने अपने सपनों का घर खरीद लिया है.
स्पॉटबॉय से खास बात करते हुए अर्शी खान ने अपनी ख़ुशी जाहिर की है. अर्शी ने बताया कि सपनों के इस शहर में सपनों का घर खरीद लिया है. मुझे यकीन नहीं हो रहा है कि मैंने ये कर दिखाया. कल तक मैं रेंट के घर में रह रही थी. लेकिन अब मेरे पास खुद का घर है. मुझे लगता है कि मैंने चांद पर घर ले लिया है. मुझे अल्लाह का शुक्रिया अदा करना है वो हमेशा मेरे साथ खड़े रहे. फिर मेरे पैरेंट्स जिन्होंने मुझमे भरोसा दिखाया. स्पेशल थैंक्स मैं सलमान खान सर और बिग बॉस को करना चाहूंगी.
अर्शी खान अपने नए घर में शिफ्ट भी हो चुकी हैं. अर्शी के मुताबिक शिफ्टिंग हमेशा से ही सरदर्दी रही है लेकिन अपने घर में शिफ्ट होना मजेदार है. मुझे सफ़ेद कलर काफी पसंद है. इसलिए मेरे घर में ज्यादतर उसी का इस्तेमाल किया गया है. मैं जैसा इंटीरियर चाहती थी वैसा ही रखा गया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 09, 2021 10:07 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

