Lockupp: कच्चा बादाम फेम Anjali Arora का शॉकिंग खुलासा, कहा- 11वीं क्लास में किया था...
कंगना रनौत के शो 'लॉकअप' के 1 मई के एपिसोड में आखिर जजमेंट का दिन देखने को मिला जहां खुशनसीबी से किसी को भी एविक्ट नहीं किया गया.
Anjali Arora Attempted Suicide in Class 11th: कंगना रनौत के शो 'लॉकअप' के 1 मई के एपिसोड में आखिर जजमेंट का दिन देखने को मिला जहां खुशनसीबी से किसी को भी एविक्ट नहीं किया गया. 3 लोग जहां फिनाले वीक में पहुंचे वहीं अंजली अरोड़ा, पूनम पांडे, आजमा फल्लाह, पायल रोहतगी और साइशा शाइन अनसेफ जोन में नजर आए. अजमा फल्लाह ऑडियंस के वोटों से बच गई तो तो वहीं पायल रोहतगी ने अपना सीक्रेट बताकर खुद को सुरस्खित किया. पिछले 9 हफ्तों में अंजलि का गेम देखकर कंगना ने उन्हें भी बचाने का फैसला किया.
अंजलि ने भी यहां अपना सीक्रेट बताते हुए कहा कि जब वो 11वीं क्लास में थी तब उन्होंने सुसाइड करने का प्रयत्न किया था. सोशल मीडिया पर वायरल 'कच्चा बादाम' सॉन्ग पर डांस करके लोगों के बीच पहचान बनाने वाली अंजलि ने बताया कि उनका भाई उनका काफी ध्यान रखता था. एक बार वो कक्षा 11वीं में क्लास बंक करके अपने दोस्तों के साथ हुक्का पीने के लिए कैफे में गई थी. यहां उनके भाई के दोस्त ने उन्हें देख लिया और उन्हें सब बता दिया जिसके बाद उनके भाई ने वहां आकर उन्हें थप्पड़ मार दिया और घर ले गया.
View this post on Instagram
इसके बाद उनके भाई ने उनके पिता को सब कुछ बता दिया और उनके पता ने भी उन्हें खूब डांटा और उन्हें कहा कि न वो बहार जा पाएंगी और ना ही उन्हें आगे पढ़ाई कराई जाएगी. इसके बाद उन्होंने फिनाइल पीकर आत्महत्या करने का प्रयास किया और अगले 1 घंटे तक किसी को कुछ पता नहीं चला. उनका भाई ही उन्हें अस्पताल ले गया.
(The above story first appeared on LatestLY on May 02, 2022 09:24 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

