Afsos Karoge: बिछड़े दिलों की कहानी कहते दिखे असीम रियाज और हिमांशी खुराना, नया म्यूजिक वीडियो हुआ रिलीज
इस गाने में असीम और हिमांशी दोनों का लुक काफी कमाल का है. गाने में दोनों ही बेहद खूबसूरत लग रहे हैं. ऐसे में ये गाना दोनों के फैन के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं है.
असीम रियाज (Asim Riaz) और हिमांशी खुराना (Himanshi Khurana) की जोड़ी एक बार फिर लोगों का दिल छूने को तैयार है अपने नए म्यूजिक वीडियो अफसोस करोगे (Afsos Karoge) से. कल हिमांशी खुराना और असीम रियाज ने अपने सोशल मीडिया पर नए गाने का पोस्टर शेयर कर फैंस को इस बारे में बताया था. जिसके बाद दोनों का रूहानी गाना रिलीज हो चुका है. इस गाने में हिमांशी और असीम के बीच की केमिस्ट्री देखते ही बन रही है. गाने में दोनों की मुलाकात सालो बाद रियूनियन में होती है. कॉलेज दिनों में एक दूसरे को प्यार करने वाला ये जोड़ा अब अलग हो चुका है और एक दूसरे से बात नहीं कर रहा है. लेकिन पुराने दिनों की कसक इनके दिल में आज भी बनी हुई है.
इस गाने में असीम और हिमांशी दोनों का लुक काफी कमाल का है. गाने में दोनों ही बेहद खूबसूरत लग रहे हैं. ऐसे में ये गाना दोनों के फैन के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं है. आप भी देखिए दोनों का ये ख़ास गाना. यह भी पढ़े: Afsos Karoge: असीम रियाज के फैंस से बहस के बाद हिमांशी खुराना ने नए गाने 'अफसोस करोगे' का पोस्टर लाया सामने
वैसे आपको बता दे कि इस गाने के सामने आने से पहले हिमांशी खुराना को असीम रियाज के फैंस टारगेट करते दिखाई दिए थे. जिसके बाद जिसके बाद हिमांशी भी उन्हें जवाब देते दिखाई दे थी. एक फैन ने हिमांशी को टारगेट करते हुए लिखा कि असीम अपने फैंस के साथ खुश हैं लेकिन अब लग रहा है कि उसको दर्द सिर्फ तुम दे रही हो, प्लीज उसे कंट्रोल करने की कोशिश मत करो. जिस पर जवाब देते हुए हिमांशी ने लिखा- सच कोसो दूर है. चलो मैं आज से असीम से दूर हूं. ये आखिरी asimanshi प्रोजेक्ट था. एंजॉय. इसी के साथ हिमांशी ने स्माइली फेस इमोजी भी बनाया.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 03, 2020 01:15 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

