Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah फेम निधि भानुशाली ने बिकिनी पहनकर तालाब में लगाई छलांग, कहा- मुझे तो बस बहाना चाहिए
पुरानी सोनू यानी निधि इन दिनों अड्वेंचर मोड में नजर आ रही हैं. वो आज कल हिप्पी स्टाइल में ज्यादा नजर आती हैं. ऐसे में निधि का एक और वीडियो तेजी वायरल हो रहा है. जिसमें वो तलाब में तैरती नजर आ रही हैं.
टीवी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) में चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर नजर आ चुकी निधि भानुशाली (Nidhi Bhanushali) को लोगों ने काफी पसंद किया था. शो में निधि ने सोनू का किरदार निभाया था. जिसे लोग काफी पसंद करते थे. क्योंकि टप्पू सेना में सोनू सबसे समझदार है. फिलहाल शो में ये किरदार अब पलक सिधवानी निभा रही हैं. जबकि वहीं पुरानी सोनू यानी निधि इन दिनों अड्वेंचर मोड में नजर आ रही हैं. वो आज कल हिप्पी स्टाइल में ज्यादा नजर आती हैं. ऐसे में निधि का एक और वीडियो तेजी वायरल हो रहा है. जिसमें वो तलाब में तैरती नजर आ रही हैं.
दरअसल निधि भानुशाली ने जो वीडियो शेयर किया है वो दरअसल राजस्थान का है. जहां निधि बिकिनी पहनकर नहाती दिखाई दे रही हैं. निधि के साथ उनका फेवरेट डॉग भी नजार आ रहा है. निधि जहां भी जाती हैं अपने साथ डॉग को जरूर ले जाती हैं.
View this post on Instagram
इस वीडियो को शेयर करते हुए निधि ने लिखा कि मैं पानी में कूदने के लिए बेकरार हूं और बहाना ढूंढ रही थी. ऐसा की दूसरी बड़ी मानव निर्मित झील राजसमंद, राजस्थान की गर्मी को मात देने के लिए.
आपको बता दे कि निधि अपने सोशल मीडिया पर आए दिन ग्लैमरस और बिकिनी फोटोज शेयर करते रहती हैं. जिसे फैंस काफी पसंद भी करते हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 14, 2021 03:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

