टीवी

फिल्म 'हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया' के इस अभिनेता की BMW ने तीन गाड़ियों को मारी टक्कर, पुलिस ने किया गिरफ्तार

फिल्म 'हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया' में काम कर चुकें अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला ने शनिवार को अपनी कार से तीन गाड़ियों को टक्कर मार दी. खबरों की माने तो सिद्धार्थ अपनी BMW खुद चला रहे थे.

फिल्म 'हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया' के इस अभिनेता की BMW ने तीन गाड़ियों को मारी टक्कर, पुलिस ने किया गिरफ्तार
सिद्धार्थ शुक्ला (Photo Credits: TV Stills)

फिल्म 'हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया' में काम कर चुकें अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला ने शनिवार को अपनी कार से तीन गाड़ियों को टक्कर मार दी. खबरों की माने तो सिद्धार्थ अपनी BMW खुद चला रहे थे. बताया जा रहा है कि गाड़ी चलाते वक्त सिद्धार्थ नशे में थे. यह एक्सीडेंट मुंबई के ओशिवरा इलाके में हुआ और इस हादसे में 3 लोगों के चोटिल होने की खबर है. सिद्धार्थ शुक्ला की गाड़ी काफी तेज रफ्तार में थी और तीन गाड़ियों को टक्कर मारते हुए वह डिवाइडर से जा टकराई. इस एक्सीडेंट

की वजह से सिद्धार्थ को भी काफी चोटें आई .

घटना के बाद सिद्धार्थ को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया. अब पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है.

सिद्धार्थ को फिल्म 'हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया' में देखा गया था. इस फिल्म में वरुण धवन और आलिया भट्ट मुख्य भूमिका में थे. शशांक खेतान ने इस फिल्म का निर्देशन किया था. इसके अलावा सिद्धार्थ सावधान इंडिया, खतरों के खिलाड़ी, इंडियाज गॉट टैलेंट, कॉमेडी क्लासेस जैसे शोज में भी नजर आ चुके हैं. डेली सोप 'बालिका वधु' में भी उन्होंने अहम भूमिका निभाई थी.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 22, 2018 10:40 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).