Lockdown: एक्टर मनीष पॉल ने 500 से अधिक प्रवासी मजदूरों को फुटवेयर देकर की मदद
मनीष पॉल ने 40 ऐसे श्रमिको की मदत की जो कि जो अपने घर जाना चाहते थे , मनीष ने तभी श्रमिकों रवाना किया तो उन सभी को राशन सामग्री दी तथा वहाँ पहुंच कर कुछ तकलीफ ना हो इसलिए कूछ धन राशि भी इन श्रमिको को दी थी. इस बार मनीष ने रास्तों पर चल रहे मुंबई और दिल्ली के 500 से ज्यादा प्रवासी मजदूरों को फुटवेयर देकर मदद की.
एक्टर मनीष पॉल (Maniesh Paul) ने 40 ऐसे श्रमिकों की मदत की जो कि जो अपने घर जाना चाहते थे. मनीष ने श्रमिकों रवाना करते हुए उन्हें राशन सामग्री दी तथा वहां पहुंचने में तकलीफ ना हो इसलिए धन राशि भी इन श्रमिको को दी थी. इस बार मनीष ने रास्तों पर चल रहे मुंबई और दिल्ली के 500 से ज्यादा प्रवासी मजदूरों को फुटवेयर देकर मदद की. मनीष इससे पहले भी पीएम केयर फंड में 20 लाख की धन राशि डोनेट कर चुके है, इतना ही नही अपने स्टाफ को लॉकडाउन से पहले अडवांस सैलरी देकर छुट्टी दे दी थी. हालही में मनीष ने व्हाट इफ यह शार्ट फिल्म यूट्यूब पर प्रर्दशित की जो कि लॉकडाउन पर एक गहन संदेश देती है. इस फिल्म से कमाई गयी राशि भी कोविड 19 से जूझ रहे लोगों की भलाई के लिए डोनेट की थी.
कोरोना ने लोगों पर कड़ा प्रहार किया है ,पूरा देश थम गया है और हर दिन मरने वालों की संख्या बढ़ जाती है. हर कोई परेशानी से गुजर रहा है और कई ऐसे प्रवासी श्रमिक हैं जो बड़ी कठिनाइयों से गुजर रहे हैं और अपने अस्तित्व के साथ जूझ रहे हैं. प्रत्येक दिन प्रवासी मजदूरों अपने मूल स्थानों पर पहुँचने के लिए रास्ते में चलते हुए और कई दुर्घटना की सुर्खियां होती हैं और यह वाकई हमारे दिल को बहुत ही तकलीफ देनेवाला है. सभी के पास जरूरती सामानों का अभाव है. यह भी पढ़े: टीवी एक्टर मनीष पॉल खुद को मानते हैं ‘लालची कलाकार’
हालही में हर कही से ऐसे तस्वीरे आरही थी जहाँ लोग जिनमें छोटे छोटे बच्चे भी शामिल है वे सेकड़ो किलोमीटर की दूरी नंगे पैरों से तय कर रहे थे , जिसे देख किसी का भी सीना पसीज जाएगा. मनीष पॉल पहले से सामाजिक कार्यों में सहभागी होते रहे है और इस संकट की घड़ी में भी वे जितना संभव हो सकता है उतनी मदद कर रहे है.
मनिष इस बात का एक अनुकरणीय उदाहरण है कि हमें इन कठिन समय के दौरान एक दूसरे का समर्थन कैसे करना चाहिए और यह समय है जब हम इन कठिनाइयों, दर्द को एक साथ और उम्मीद से दूर कर सकते हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 05, 2020 02:43 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

