बॉलीवुड

टीवी एक्टर बरुन सोबती बने पिता, घर आई एक नन्ही परी

टीवी शो इस प्यार को क्या नाम दूं फेम एक्टर बरुन सोबती के घर एक गुड न्यूज़ आई है. शादी के आठ साल बाद मां बनी बरुन सोबती की पत्नी पश्मीन मनचंदा ने बेटी को जन्म दिया है.

टीवी एक्टर बरुन सोबती बने पिता, घर आई एक नन्ही परी
बरुन सोबती (Image Credit: Instagram)

टीवी शो इस प्यार को क्या नाम दूं (Iss Pyar Ko Kya Naam Doon) फेम एक्टर बरुन सोबती (Barun Sobti) के घर एक गुड न्यूज़ आई है. शादी के आठ साल बाद मां बनी बरुन सोबती की पत्नी पश्मीन मनचंदा (Pashmeen Manchanda) ने बेटी (Baby Girl) को जन्म दिया है. ऐसे में पूरा परिवार इस समय सातवें आसमान पर है. स्पॉटबॉय की खबर के मुताबिक 5 दिन पहले ही बरुन और पश्मीन के घर नन्ही परी ने दस्तक दी हैं. हालांकि ये खबर अब जाकर सामने आई है.

आपको बता दे कि कुछ दिन पहले ही पश्मीन मनचंदा का बेबी शॉवर (Baby Shower) रखा गया था. जिस दौरान बरुन और उनकी पत्नी की खुशी देखते ही बन रही थी. बरुन ने इस बेबी शॉवर की कई तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर किया. वैसे बरुन अपनी पर्सनल लाइफ (Personal Life) लाइमलाइट में रखना पसंद नहीं करते.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Barun Sobti (@barunsobtisays) on

आपको बता दे कि बरुन और पश्मीन स्कूल टाइम से एक दूसरे को पसंद करते थे. बरुन पश्मीन के लिए कविताएं लिखते थे. जिसके बाद साल 2010 में बरुन ने पश्मीन से शादी की. अब शादी के इतने सालों के बाद दोनों के घर में एक नन्हे मेहमान ने दस्तक दी हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 05, 2019 04:31 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).