मनोरंजन

Dahan Trailer: Tisca Chopra और Saurabh Shukla स्टारर थ्रिलर शो 'दहन' का ट्रेलर हुआ रिलीज, असाधारण घटनाओं से भरी होगी कहानी

डिज्नी प्लस हॉटस्टार जल्द ही एक सुपरनैचुरल सीरीज के साथ सामने आ रहा है. इस शो का नाम 'दहन- राकन का रहस्य' है. जिसका हाल ही में थ्रिलिंग ट्रेलर रिलीज हो गया है.

Dahan Trailer: Tisca Chopra और Saurabh Shukla स्टारर थ्रिलर शो 'दहन' का ट्रेलर हुआ रिलीज, असाधारण घटनाओं से भरी होगी कहानी
डिज्नी प्लस हॉटस्टार (Photo Credits: Youtube)

Dahan Trailer: डिज्नी प्लस हॉटस्टार जल्द ही एक सुपरनैचुरल सीरीज के साथ सामने आ रहा है. इस शो का नाम 'दहन- राकन का रहस्य' है. जिसका हाल ही में थ्रिलिंग ट्रेलर रिलीज हो गया है. इस शो में टिस्का चोपड़ा एक आईएएस अधिकारी की भूमिका में हैं. ये सदियों पुराने मिथकों और अंधविश्वास की एक डार्क स्टोरी है. इस सीरीज को विक्रांत पवार द्वारा निर्देशित किया है, जबकि इस निसर्ग मेहता, शिवा बाजपेयी और निखिल नायर ने लिखा है. Actress Kriti Sanon: कृति ने खुलासा किया कि उनका पहला ऑडिशन 'Student of the Year' के लिए था

इस सीरीज में शिलासपुरा के एक विचित्र, देहाती गांव में असाधारण घटनाएं होती हैं, जिसे 'द लैंड ऑफ द डेड' भी कहा जाता है. बनिजय एशिया, दीपक धर और ऋषि नेगी द्वारा निर्मित ये सीरीज 16 सितंबर को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होगी. इस पूरी सीरीज में नौ-एपिसोड दिखाए जाएंगे. इसमें राजेश तैलंग, मुकेश तिवारी, सौरभ शुक्ला, अंकुर नैयर, रोहन जोशी, लहर खान जैसे कलाकार भी शामिल हैं.

देखें दहन का ट्रेलर:

यह शो समाज और उसकी मान्यताओं को छूता है और किरदारो को उनके गहरे और भयानक डर का सामना करने की चुनौती देता है. इसकी कहानी वहां से शुरू होती है जब एक माइनिंग एक्सपीडिशन से गांव के लिए खतरा पैदा हो जाता है, जिसके बारे में अनुभवी लोगों का कहना है कि नुकसान होने पर यह एक बड़े अभिशाप के रूप में सामने आ सकता है. लेकिन एक आईएएस अधिकारी सदियों पुराने अंधविश्वासों से लड़ने के लिए एक मिशन पर निकल पड़ती है, जो रहस्यमय हत्याओं और गायब होने के कारण गांव को दबा देता है. राजस्थान के बीहड़ लोकेशन्स में शूट की गई ये कहानी शापित गुफाओं, छिपे हुए खजाने और पीढ़ीत रहस्यों के साथ सभी को चौंका देती है.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 30, 2022 02:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).