बॉलीवुड

माइकल जैक्सन को ट्रिब्यूट देने के लिए टाइगर श्रॉफ ने रणवीर सिंह के गाने पर किया ऐसा मूनवॉक, वीडियो हुआ वायरल

बॉलीवुड के मशहूर एक्टर टाइगर श्रॉफ ने भी बेहद खास अंदाज में माइकल जैक्सन को श्रद्धांजलि दी है. टाइगर श्रॉफ ने रणवीर सिंह के हिट सॉन्ग खलीबली गाने पर माइकल जैक्सन के अंदाज में डांस किया.

माइकल जैक्सन को ट्रिब्यूट देने के लिए टाइगर श्रॉफ ने रणवीर सिंह के गाने पर किया ऐसा मूनवॉक, वीडियो हुआ वायरल
टाइगर श्रॉफ (Photo Credits : Instagram)

आज मशहूर डांसर और सिंगर माइकल जैक्सन (Michael Jackson) की डेथ एनिवर्सरी (Death Anniversary)  है. ऐसे में हर कोई इस लीजेंड (Legend) को अपने अपने तरीके से याद कर रहा है. बॉलीवुड के मशहूर एक्टर टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) ने भी बेहद खास अंदाज में माइकल जैक्सन को श्रद्धांजलि दी है. टाइगर श्रॉफ ने रणवीर सिंह (Ranveer Singh) के हिट सॉन्ग खलीबली गाने (Khali Bali Song) पर माइकल जैक्सन के अंदाज में डांस किया. टाइगर को माइकल जैक्सन के अंदाज में डांस करते देखना बेहद ही कमाल का है. इस वीडियो में टाइगर ने माइकल जैक्सन के आइकॉनिक डांस मूनवॉक (Moonwalk) को भी किया.

इस वीडियो को शेयर करते हुए टाइगर श्रॉफ ने लिखा “भरोसा नहीं होता कि इस बात को 9 साल बीत गए. अगर खिलजी आपको देखते तो वो भी अपना सिंहासन आपको दे देते. इस वीडियो में टाइगर श्रॉफ ब्लैक पैंट और वाईट शर्ट पहने हुए दिखाई दे रहे हैं. आप भी दे देखिए शाहिद कपूर का ये खास डांस. यह भी पढ़े: क्या सचमुच ब्रेकअप हो चुका है टाइगर श्रॉफ और दिशा पटानी के बीच? लंच डेट पर साथ हुए स्पॉट

आपको बता दे कि कल टाइगर श्रॉफ और दिशा पटानी के बीक ब्रेकअप की खबरें काफी छाई हुई थी. बताया जा रहा था कि दोनों के बीच कोई तीसरा इंसान आ गया है. जिसके कारण इनके बीच काफी झगड़ा हो रहा है. लेकिन अब टाइगर और दिशा को एक बार फिर साथ-साथ लंच डेट पर स्पॉट किया गया है. कल टाइगर और दिशा दोनों ही एक साथ एक कार में नजर आए. ऐसे में अब दोनों के बीच इस ब्रेकअप की खबर पर सवाल उठने लगे हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 25, 2019 02:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).