बॉलीवुड

क्या सचमुच ब्रेकअप हो चुका है टाइगर श्रॉफ और दिशा पटानी के बीच? लंच डेट पर साथ हुए स्पॉट

कल खबर आई कि टाइगर श्रॉफ और दिशा पटानी के बीच ब्रेकअप हो चुका है लेकिन अब इन दोनों को एक बार फिर साथ-साथ लंच डेट पर स्पॉट किया गया. जिसके बाद ब्रेकअप की खबर पर सवाल उठने लगे हैं.

क्या सचमुच ब्रेकअप हो चुका है टाइगर श्रॉफ और दिशा पटानी के बीच? लंच डेट पर साथ हुए स्पॉट
टाइगर श्रॉफ और दिशा पटानी (Image Credit: Yogen Shah)

रियल लाइफ कपल टाइगर श्रॉफ और दिशा पटानी को लेकर कल खबरों का बाजार काफी गर्म हो गया. खबर आई कि टाइगर श्रॉफ और दिशा पटानी के बीच अब सब कुछ पहले जैसा नहीं रहा है और अब दोनों ने ब्रेकअप कर लिया है. एंटरटेनमेंट पोर्टल पिंकविला ने दोनों के बीच ब्रेकअप की खबर पर मुहर लगाते हुए बताया कि टाइगर और दिशा ने अपने रास्ते एक दूसरे से अलग अलग कर लिए हैं.

कल आई खबर के अनुसार, "टाइगर और दिशा का रिलेशनशिप पिछले कुछ हफ्तों से एक बुरे दौर से गुजर रहा था. जिसके बाद दोनों ने अलग होने का फैसला कर लिया है और आधिकारिक तौर पर दोनों का ब्रेकअप हो गया है. कुछ हफ्ते पहले दोनों ने ये फैसला लिया था. उनके करीबी लोगों को पता था कि ऐसा कुछ हो सकता है."

कपल के एक करीबी सूत्र के मुताबिक, "काफी समय से दोनों के बीच मतभेद थे. लेकिन वे सब ठीक कर लेते थे क्योंकि उन्हें साथ रहना था. अब उन्हें ये अहसास हो गया है कि वे दोस्त के रूप में अच्छे हैं. इस निर्णय के बाद भी दोनों एक दूसरे के दोस्त रहेंगे." दिशा को आदित्य ठाकरे के साथ भी कई दफा देखा जा चुका है मगर वो उनके ब्रेकअप की वजह नहीं है.

लेकिन अब टाइगर और दिशा को एक बार फिर साथ-साथ लंच डेट पर स्पॉट किया गया है. कल टाइगर और दिशा दोनों ही एक साथ एक कार में नजर आए. ऐसे में अब दोनों के बीच इस ब्रेकअप की खबर पर सवाल उठने लगे हैं.

वेल अब ऐसे में देखना होगा कि टाइगर और दिशा की तरफ से ब्रेकअप की इस खबर पर क्या रिएक्शन आता है.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 25, 2019 10:33 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).