लंबे समय के बाद वापसी कर रही मल्लिका शेरावत ने बताया 'प्रोड्यूसर मेरे पेट पर अंडा फ्राई करना चाहता था'
एकता कपूर के वेब शो बू सबकी फटेगी से मल्लिका शेरावत एक बार फिर वापसी कर रही हैं. इस शो के प्रमोशन के दौरान कपिल शर्मा के कॉमेडी शो में पहुंची मल्लिका ने एक खुलासा किया है. मल्लिका ने बताया की एक प्रोड्यूसर उनके पेट पर अंडे फ्राई करते हुए सीन दिखाना चाहता था.
बॉलीवुड एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत (Mallika Sherawat) अपनी एक्टिंग से ज्यादा हॉटनेस (Hotness) और बेबाक बयानों के लिए जानी जाती हैं. ऐसे में मल्लिका (Mallika Sherawat) अब एक लंबे समय के बाद दोबारा नजर आने जा रही हैं. इस बार मल्लिका शेरावत का जलवा दिखाई देगा एकता कपूर (Ekta Kapoor) के वेब शो बू सबकी फटेगी (Booo Sabki Phategi) से. जिसके प्रमोशन में मल्लिका इन दिनों बिजी चल रही हैं. प्रमोशन के इसी सिलसिले में मल्लिका का एक बेबाक बयान भी सामने आया है. दरअसल मल्लिका अपने को-स्टार तुषार कपूर (Tusshar Kapoor) और प्रोड्यूसर एकता कपूर के संग कपिल शर्मा के कॉमेडी शो (The Kapil Sharma Show) में पहुंची.
हमेशा की तरह इस बार भी शो में आए मेहमानों के लिए कपिल शर्मा के पास कई मजेदार सवाल थे. कपिल ने शो के दौरान मल्लिका की हॉटनेस पर बात करते हुए सवाल किया. कपिल ने पूछा कि ऐसे अफवाह थी कि लोग रोटियां गर्म रखने के लिए आपके पोस्टर का यूज करते थे. जिसे सुनकर हर कोई हंसने लगा. जिसके बाद मल्लिका ने बताया की ये सही है. एक पुरानी बात को याद करते मल्लिका ने कहा कि एक प्रोड्यूसर सीन में मेरे पेट पर अंडा फ्राई होते हुए दिखाना चाहता था. इससे वो मेरी हॉटनेस का पता लगाना चाहता था. लेकिन मैंने ऐसा शूट करने से मना कर दिया.
View this post on Instagram
वैसे आपको बता दे कि मल्लिका शेरावत ने कुछ दिन पहले ही दावा किया था कि उन्हें फिल्मों में इसलिए काम नहीं मिल रहे थे क्योंकि उन्होंने फिल्म के हीरो को डेट नहीं किया. इंडस्ट्री में एक्टर और फिल्ममेकर अपनी गर्लफ्रेंड के साथ काम करना चाहते हैं
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 01, 2019 10:12 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

