टीवी

एक साल तक कहां गायब थे कपिल शर्मा? किकु शारदा ने रणवीर सिंह और सारा अली खान के सामने खोला राज, देखें Video

'द कपिल शर्मा शो' लेकर लौट आए हैं कपिल शर्मा, सामने आया शो का फर्स्ट टीजर

एक साल तक कहां गायब थे कपिल शर्मा? किकु शारदा ने रणवीर सिंह और सारा अली खान के सामने खोला राज, देखें Video
द कपिल शर्मा शो (Photo Credits: Twitter)

कॉमेडी किंग कपिल शर्मा (Kapil Sharma) एक बार फिर टेलीविजन पर अपनी धमाकेदार वापसी करने को तैयार हैं. उनका पॉपुलर शो 'द कपिल शर्मा शो' (The Kapil Sharma Show)

का नया टीजर भी आज जारी कर दिया गया है. शो के टीजर में फिल्म 'सिम्बा' (Simmba) की लीड कास्ट रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और सारा अली खान (Sara Ali Khan), कपिल और किकु शारदा (Kiku Sharda) के साथ जमकर टहाके लगते हुए नजर आ रहे हैं. शो का टीजर देखकर पता चलता है कि कपिल एक बार फिर अपने उसी कॉमिक और रंगीन मिजाज में लौट आए हैं.

सोनी टीवी ने आज इस शो के नए टीजर को अपने ट्विटर पर शेयर किया है. इस टीजर में किकु अपने मजेदार अंदाज में कपिल की चुटकी लेटे हुए दिखाई दे रहे हैं. किकु बताते हैं कि इस वजह से कपिल एक साल तक मनोरंजन जगत से दूर थे.

ये भी पढ़ें: कपिल शर्मा को नवजोत सिंह सिद्धू ने बताया ‘जिंदा शहीद’, खास अंदाज में दी शादी की बधाई

इसमें कोई दोराय नहीं कि ये खबर कपिल और उनके शो को पसंद करने वालों के लिए बेहद खास है क्योंकि एक लंबे समय के बाद दर्शकों के सामने वापस लौट रहे हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 19, 2018 10:50 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).