मनोरंजन

मराठी एक्ट्रेस Tejaswini Pandit का चौकाने वाला खुलासा, पुणे बेस्ड नगरसेवक घर के बदले बनाना चाहता था यौन संबंध

मराठी एक्ट्रेस तेजस्विनी पंडित ने अपने संघर्षपूर्ण दिनों को याद करते हुए बताया कि एक पुणे बेस्ड नगरसेवक जिसके घर में वे रेंट पर रहती थीं, वह उनके साथ यौन संबंध बनाना चाहता था.

मराठी एक्ट्रेस Tejaswini Pandit का चौकाने वाला खुलासा, पुणे बेस्ड नगरसेवक घर के बदले बनाना चाहता था यौन संबंध
तेजस्विनी पंडित (Photo Credits: Instagram)

Tejaswini Pandit: मराठी एक्ट्रेस तेजस्विनी पंडित ने हाल ही में अपने करियर के संघर्षपूर्ण दिनों के दौरान हुई एक चौकाने वाली घटना को याद किया. एक्ट्रेस ने खुलासा किया कि पुणे के एक नगरसेवक ने कथित तौर पर उनसे यौन संबंध बनाने के लिए कहा. एक्ट्रेस ने आगे कहा कि वह पुणे में एक घर का मालिक था और अभिनेत्री उसके घर में किराए पर रह रही थी. Year Ender 2022: Alia Bhatt-Ananya Panday के अलावा इन एक्टर-एक्ट्रेस ने भी तोड़ा भाषा का बैरियर, पैन इंडिया दर्शकों का जीता दिल

टाइम्स नाउ में छपी खबर के मुताबिक तेजस्विनी पंडित ने अपने संघर्षपूर्ण दिनों को याद करते हुए कहा, यह 2009-10 के आसपास की बात है, मैं सिंहगढ़ रोड (पुणे में) में एक किराए के अपार्टमेंट में रहती थी. उस वक्त मेरी एक-दो फिल्में ही रिलीज हुई थीं. अपार्टमेंट एक नगरसेवक के स्वामित्व में था. जब मैं किराया देने उनके ऑफिस पहुंची तो उसने सीधे मुझे ऑफर दिया... टेबल पर पानी का गिलास था, मैंने उसे उठाकर उसके चेहरे पर फेंका. मैं ऐसे काम करने के लिए इस पेशे में नहीं आई थी, वरना मैं किराए के अपार्टमेंट में नहीं रहती.

तेजस्विनी पंडित का मानना है कि  लोगों ने उन्हें उनके पेशे की वजह से आंका. उन्होंने कहा, यह दो चीजों का संयोजन था. उन्होंने मुझे मेरे पेशे के कारण और मेरी आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण आंका. यह मेरे लिए सीखने वाला अनुभव था.

तेजस्विनी जल्द ही आगामी वेब सीरीज अथांग में नजर आएंगी. इसमें वे अभिनेत्री ज्योति चांडेकर की बेटी का किरदार निभा रही हैं. Yearender 2022: Kartik Aaryan और Anupam Kher से लेकर इन अभिनेताओं ने दर्शकों का जीता इस साल दिल और बॉक्स ऑफिस पर मारी बाजी

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 20, 2022 08:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).